इस्राईल को ग़ज़्ज़ा में तुर्की की कोई भूमिका स्वीकार नहीं

इस्राईल को ग़ज़्ज़ा में तुर्की की कोई भूमिका स्वीकार नहीं ग़ज़्ज़ा में तुर्की की किसी भी भूमिका को खारिज करते हुए

इस्राईल का कहना है कि वह काहिरा की मध्यस्था के साथ ही प्रतिरोध दलों के साथ कैदियों की अदला-बदली को लेकर पाबंद है।

अल अरेबिया ने अपने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट देते हुए कहा है कि इस्राईल ग़ज़्ज़ा पट्टी में तुर्की की किसी भूमिका को सिरे से खारिज करता है और वह कैदियों की अदला बदली को लेकर भी उसी सूरत में पाबंद है जब काहिरा मध्यस्था करे।

अरब विंडो ने रिपोर्ट देते हुए कहा है कि तल अवीव ने फिलिस्तीन के साथ इस्राईल के कैदियों के आदान-प्रदान के समझौते पर मध्यस्था करने के तुर्की के प्रस्ताव को सख्ती से ठुकरा दिया है।

याद रहे कि इससे पहले फिलिस्तीन मुक्ति आंदोलन के अग्रणी दल हमास ने कहा था कि कैदियों के आदान-प्रदान पर इस्राईल के साथ बातचीत करने के लिए उसके पास मजबूत कार्ड है लेकिन उसने कोई विवरण नहीं दिया था।

इस्राईल के प्रख्यात समाचार पत्र इस्राईल ह्यूम ने रिपोर्ट देते हुए कहा है कि इस्राईली अधिकारियों का कहना है कि कैदियों की अदला बदली के लिए अगले कुछ सप्ताह या महीनों में हमास के साथ समझौता हो जाएगा।

इस्राईली समाचार पत्र ने मिस्र इंटेलिजेंस के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा है कि युद्धविराम के बाद से ही दोनों पक्षों में इस मुद्दे को लेकर कोई उल्लेखनीय प्रगति नहीं हुई है।

इस समाचार पत्र ने कहा कि इस्राईल के राजनीतिक हालात इस मुद्दे को आगे बढ़ने नहीं देते और काहिरा भी तल अवीव के लक्ष्यों को सही से नहीं जानता।

popular post

यमन के नए हमले के बाद सऊदी अरब की राजधानी रियाद का हवाई अड्डा बंद

यमन के नए हमले के बाद सऊदी अरब की राजधानी रियाद का हवाई अड्डा बंद

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *