इज़रायल ने हमास से मुकाबले के लिए आपराधिक गिरोहों को मैदान में उतारा
ग़ाज़ा पट्टी में युद्ध-विराम समझौते के लगातार उल्लंघन के बीच, रिपोर्टों और स्थानीय सूत्रों से पता चलता है कि इज़रायल से जुड़े हथियारबंद गिरोहों की भूमिका असुरक्षा फैलाने और फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध बलों का मुकाबला करने में बढ़ती जा रही है। विश्लेषकों के अनुसार, यह कदम ग़ज़्ज़ा के अंदरूनी हालात को अस्थिर करने, हमास को कमज़ोर करने और वहां की सामाजिक व सुरक्षा संरचना को बदलने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।
ग़ाज़ा के एक सुरक्षा सूत्र ने अल-जज़ीरा को बताया कि इज़रायली हवाई हमला उस समय किया गया, जब कुछ फ़िलिस्तीनी नागरिक तेल अवीव से जुड़े एक स्थानीय हथियारबंद गिरोह का सामना कर रहे थे। यह गिरोह अल-मग़ाज़ी कैंप में लोगों के घरों पर धावा बोलने की कोशिश कर रहा था और दावा कर रहा था कि वह प्रतिरोध बलों का पीछा कर रहा है।
ग़ाज़ा में भाड़े के और आपराधिक गिरोहों का इस्तेमाल कोई नई बात नहीं है। “यासिर अबू शबाब” से जुड़ा गिरोह भी लंबे समय तक रफ़ह में इज़रायली सेना के एक हथियारबंद सहयोगी के रूप में काम करता रहा था। हालांकि पिछले वर्ष दिसंबर में अबू शबाब हमास बलों के हाथों मारा गया था। अब ऐसा प्रतीत होता है कि उसके अधीन काम करने वाले लोग नए रूपों में फिर से सक्रिय हो गए हैं।


popular post
तेहरान के पास समझौते के अलावा कोई रास्ता नहीं: डोनाल्ड ट्रंप
तेहरान के पास समझौते के अलावा कोई रास्ता नहीं: डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा