इस्राईल ने फिलिस्तीनी विदेश मंत्री का वीआईपी परमिट किया ज़ब्त

इस्राईल (Israel) ने हेग के अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) (International Criminal Court) की यात्रा करके वेस्ट बैंक लौटने वाले फ़िलिस्तीन (Palestine) के विदेश मंत्री के वीआईपी परमिट को ज़ब्त कर लिया है और उन पर किसी दूसरे देश यात्रा करने करने पर रोक लगा दी है

बता दें इस खबर की पुष्टि इस्राईल और फिलिस्तीनी अधिकारियों ने की है। इस्राईल के इस क़दम को उसके खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय चल रहे आपराधिक मामलों में फिलिस्तीन का समर्थन हासिल करने को लेकर किया जा रहा है।

फिलिस्तीनी अधिकारियों का कहना है कि विदेश मंत्री रियाज़ अल-मालिकी को इस्राईल द्वारा नियंत्रित सीमा के रास्ते जॉर्डन से वेस्ट बैंक में प्रवेश करने से रोक दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि अल-मालिकी का वीआईपी कार्ड जब्त कर लिया गया है।

वीआईपी कार्ड के ज़ब्त होने से फिलिस्तीनी विदेश मंत्री रियाज अल-मालिकी के लिए वेस्ट बैंक में इस्राईल की सीमा पर चौकियों से गुज़र मुश्किल हो जाएगा और दूसरे देश यात्रा करने से पहले फिलिस्तीनी विदेश मंत्री को इस्राईल से मंज़ूरी लेनी होगी। इस्राईली अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की है।

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, आईसीसी के मुख्य अभियोजक फतो बिन सूदाह ने कहा था कि वो जल्दी ही वेस्ट बैंक में संभावित इस्राईली युद्ध अपराधों और गाजा पट्टी की नाकाबंदी की जांच शुरू करेंगे।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *