इस्राइल ने तल अवीव ट्रेन सिस्टम पर साइबर हमले की पुष्टि की
हिब्रू सूत्रों ने सोमवार शाम तल अवीव लाइट रेल वेबसाइट पर साइबर हमले की पुष्टि की।
तल अवीव में रेलवे प्रणाली पर साइबर हमले के बारे में कल इराकी सूत्रों द्वारा घोषणा किए जाने के बाद इस्राइल के विदेश मंत्रालय के पृष्ठ सहित इस्राइल शासन से जुड़े सूत्रों ने ट्विटर पर इस रिपोर्ट की पुष्टि की है। इस्राइली नेटवर्क कान और हारेट्ज़ समाचार पत्र ने रिपोर्ट में तल अवीव में शहरी लाइट ट्रेन की वेबसाइट पर साइबर हमले की पुष्टि की है।
हारेत्ज़ ने उल्लेख किया कि तल अवीव की लाइट रेल राज्य के स्वामित्व वाली एनटीए द्वारा बनाई जा रही है जो कि तल अवीव महानगर के लिए एक बड़े पैमाने पर पारगमन प्रणाली को डिजाइन और निर्माण करने के लिए जिम्मेदार है। इस रिपोर्ट के अनुसार उक्त कंपनी ने कल एक बयान में घोषणा की कि आज सुबह एनटीए इंटरनेट सिस्टम में खराबी का पता चला था। जांच से पता चला है कि डेनियल ऑफ सर्विस (डीडीओएस) हमले का उपयोग करके वेबसाइट पर बाहर से साइबर हमला किया गया था।
हालांकि लाइट रेल कंपनी ने अपने बयान में पुष्टि की कि वेबसाइट कुछ मिनटों के लिए डाउन हो गई थी। उसने दावा किया कि हैकर्स जानकारी चोरी करने में असमर्थ थे और साइबर हमले को बेअसर कर दिया गया था। एनटीए ने कहा कि वह इस्राइल की साइबर एजेंसी के साथ मिलकर और अधिक संभावित हमलों की तैयारी कर रहा है।
ग़ौरतलब है कि इस्राइल में कई सरकारी वेबसाइट पर साइबर अटैक हो चुका है। सरकारी बयान के मुताबिक इस्राइल की कई सरकारी वेबसाइट साइबर अटैक का शिकार हो चुकी हैं। इनमें प्रधानमंत्री कार्यालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, आंतरिक, न्याय और कल्याण मंत्रालय की साइट शामिल हैं।


popular post
यमन युद्ध में सऊदी अरब ने ओमान से लगाई गुहार, मध्यस्थता की अपील
रियाज़ : यमन युद्ध की दलदल में फंसे सऊदी अरब ने अब इस मामले में
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा