इस्राईल का दावा, कुछ सप्ताह में परमाणु हथियार बना लेगा ईरान

इस्राईल का दावा, कुछ सप्ताह में परमाणु हथियार बना लेगा ईरान ईरान के खिलाफ अपने बयानों के क्रम में अब इस्राईल ने कहा है कि ईरान 10 सप्ताह में परमाणु हथियार बनाने में सक्षम है।

इस्राईल के युद्ध मंत्री बैनी गांट्ज़ ने दावा करते हुए कहा है कि ईरान बहुत जल्द उस स्थिति में होगा जहां से वह आसानी के साथ परमाणु हथियार बनाने में सक्षम होगा।

इस्राईल के युद्ध मंत्री बैनी गांट्ज़ ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशो के प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा के ईरान ने परमाणु समझौते के किसी भी नियम का पालन नहीं किया है। उसने परमाणु समझौते की की अवहेलना की है और सिर्फ 10 हफ्ते में परमाणु हथियार बनाने के लिए जरुरी तमाम सामग्री हासिल कर सकता है।

अरब सागर में ओमान तट के निकट इस्राईल के आयल टैंकर पर हुए तथाकथित हमले के संदर्भ में सुरक्षा परिषद की सदस्य देशो के साथ मुलाकात कर रहे इस्राईल के इस मंत्री ने कहा लगभग 10 सप्ताह, और ईरान के पास परमाणु हथियार के लिए जरुरी सभी सामग्री मौजूद होगी।

याद रहे कि इस्राईल के आयल टैंकर पर हुए हमले का आरोप इस्राईल ने ईरान के सर मंढा है। इस्राईल की हाँ में हाँ मिलाते हुए अमेरिका ब्रिटेन और रोमानिया ने भी इस हमले का आरोपी ईरान को माना है।

29 जुलाई को अरब सागर में इस्राईल मूल के व्यापारी के जहाज पर में रोमानिया मूल के कप्तान समेत ब्रिटिश की मौत हुई थी। ईरान इस हमले में अपनी किसी भी भूमिका से इंकार करता रहा है।

 

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *