ग़ाज़ा के किए राहत सामग्री ले जाने वाले जहाज़ पर इज़रायल का हमला

ग़ाज़ा के किए राहत सामग्री ले जाने वाले जहाज़ पर इज़रायल का हमला

मंगलवार सुबह तड़के खबर आई कि, इज़रायली सेना ने ग़ाज़ा की नाकाबंदी तोड़ने वाले समुद्री कारवां के एक जहाज़ पर हवाई हमला किया। फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी के अंतरराष्ट्रीय डेस्क के अनुसार, इज़रायली ड्रोन ने इस कारवां के सबसे बड़े जहाज़ को निशाना बनाया। अल-जज़ीरा के संवाददाता ने रिपोर्ट दी कि “ग़ाज़ा के लिए सहायता लेकर जा रहे ‘समूद’ बेड़े का मुख्य जहाज़ ट्यूनीशिया के तट के पास इज़रायली ड्रोन के हमले का शिकार हुआ।”

ग़ाज़ा की नाकाबंदी तोड़ने के लिए निकले “ग्लोबल समूद फ़्लोटीला” (Global Sumud Flotilla) ने दावा किया है कि, उसके मुख्य जहाज़ “फ़ैमिली” (Family Boat) पर ट्यूनिश के पास सीदी बू सईद बंदरगाह में रात के समय ड्रोन से हमला हुआ, जिसके बाद जहाज़ में आग लग गई। बेड़े के मुताबिक़ बोर्ड पर मौजूद छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और आग पर काबू पा लिया गया। इसकी जांच अभी जारी है।

फ़्लोटीला के आयोजकों ने कहा कि घटना के तुरंत बाद जहाज़ से जुड़ा वीडियो जारी किया गया, जिसमें ऊपर से गिरता हुआ एक ज्वलनशील उपकरण दिखता है। अल जज़ीरा की रिपोर्ट में बताया गया कि इस वीडियो की पुष्टि की गई है और शेष जहाज़ों की सुरक्षा का आकलन किया जा रहा है।

दूसरी ओर ट्यूनीशिया के गृह मंत्रालय ने ड्रोन हमले की बात से इंकार किया है। मंत्रालय के अनुसार प्राथमिक जांच में आग जहाज़ के भीतर से भड़कने के संकेत मिले हैं और ड्रोन की उपस्थिति के साक्ष्य नहीं मिले। कुछ स्थानीय रिपोर्टों में आग के स्रोत के रूप में लाइफ़ जैकेट/सिगरेट की संभावना का भी ज़िक्र है।

संयुक्त राष्ट्र में फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों के लिए विशेष प्रतिवेदक फ्रांसेस्का अल्बानेज़ ने घटना-स्थल से कहा कि अगर ड्रोन हमला पुष्ट होता है, तो यह ट्यूनीशिया संप्रभुता पर आघात माना जाएगा; उन्होंने जांच और शेष जहाज़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की माँग की

यह फ़्लोटीला बार्सिलोना से 31 अगस्त को रवाना हुई थी और इसका उद्देश्य खाद्य-दवाइयों जैसी मानवीय सहायता लेकर ग़ाज़ा पहुँचना तथा समुद्री नाकाबंदी को चुनौती देना है। कई अंतरराष्ट्रीय कार्यकर्ता इस मिशन से जुड़े हैं। आयोजकों ने कहा है कि वे सुरक्षा जाँच पूरी होते ही अभियान जारी रखेंगे।

popular post

नेतन्याहू के कार्यालय और इज़रायली वायुसेना कमांडर के ठिकाने पर मिसाइल हमला किया: आईआरजीसी

नेतन्याहू के कार्यालय और इज़रायली वायुसेना कमांडर के ठिकाने पर मिसाइल हमला किया: आईआरजीसी इस्लामिक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *