यरूशलम पोस्ट: इस्राईली विदेश मंत्री गाबी अशकेनाज़ी ने बहरीन को इस्राईल में दूतावास खोलने की मंज़ूरी दे दी है बहरीनी विदेश मंत्री अब्दुल्लातिफ बिन रशीद अल ज़ायनी ने रविवार को खालिद यूसुफ अल-जलहामा को इस्राईल में अपना राजदूत नियुक्त किया। बता दें कि जलहामा बहरीन के विदेश मंत्रालय में संचालन निदेशक हैं, वो 2009-2013 में अमेरिका में बहरीन के दूतावास के उप प्रमुख थे।
ग़ौर तलब है कि तेल अवीव क्षेत्र में एक दूतावास स्थापित करने के लिए आने वाले हफ्तों में एक बहरीनी टीम के इस्राईल पहुंचने की उम्मीद है।
अशकेनाज़ी ने रविवार की शाम को अल ज़ायनी से कहा: “इस्राईल में राजदूत नियुक्त करने का बहरीनी सरकार का फैसला शांति समझौते को लागू करने और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।”
अल ज़ायनी के साथ कॉल के दौरान, आशकेनाज़ी ने बहरीन के शासक हमद बिन ईसा अल खलीफा (Hamad bin Isa Al Khalifa) को इस्राइल के साथ पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित करने में उनके साहस और नेतृत्व के लिए धन्यवाद दिया।
यरुशलम पोस्ट के अनुसार इस्राईल का शांति समझौते से पहले बहरीन की राजधानी मनामा में एक गुप्त राजनयिक कार्यालय था वही कार्यालय हाल के महीनों में खुले आम काम करने वाला दूतावास बन गया।


popular post
फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध
फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा