हैरी पाॅटर की अदाकारा एमा वाटसन से खफा है इस्राईल और यहूदी लॉबी

हैरी पाॅटर की अदाकारा एमा वाटसन से खफा है इस्राईल और यहूदी लॉबी

हैरी पाॅटर से लोकप्रियता के चरम पर पहुँचने वाले मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री एमा वाटसन को कौन नहीं जानता। एमा वाटसन एक बेहतरीन ऐक्ट्रेस होने के साथ साथ संयुक्त राष्ट्र की गुडविल एम्बेसडर और एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। उन्होने Vegan Food और स्थायी फैशन को बढ़ावा देने के लिए भी काम किया है जिससे पर्यावरण को नुकसान न हो।

हैरी पाॅटर समेत कई अन्य फिल्मों में यादगार भूमिका निभाने वाली एमा वाटसन समय समय पर महिलाओं के हक़ और अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाती रहतीं है। आज जब अरब सरकारें इस्राईल से दोस्ती के लिए अपनी मान मर्यादा, उसूल नियम सब कुछ दांव पर लगा रही हैं और इस्राईल एक के बाद एक फ़िलिस्तीनी इलाक़ों को अपने अधीन लेता लेते हुए फ़िलिस्तीनियों का दमन कर रहा है तब एमा वाटसन ने एक बार फिर अन्याय के खिलाफ आवाज़ बुलंद की है।

फिलिस्तीन त्रासदी के मुख्य जनक ब्रिटेन के भीतर से ही इस्राईल के ग़ैर क़ानूनी क़ब्ज़े और नस्ली यसफ़ाए की कोशिशों के विरुद्ध आवाज़ उठाने की वजह से एमा वाटसन पर इस्राईल और यहूदी लाबियों की ओर से भीषण हमले किए जा रहे हैं और उन्हें यहूदी विरोधी बताते हुए उनके खिलाफ अभियान छेड़ा जा रहा है।

एमा के खिलाफ यहूदी लॉबी और इस्राईल के अभियान छेड़ते ही एमा वाटसन के समर्थन में भी हालीवुड के कई स्टार उतर पड़े हैं। हॉलीवुड के इन कलाकारों ने भी अब फ़िलिस्तीनियों के अधिकार की बात शुरू कर दी। 40 से अधिक कलाकारों ने दस्तख़त करके एक बयान जारी करते हुए कहा कि हमें अच्छी तरह मालूम है कि इस्राईल और फिलिस्तीन में कितना अंतर है। इस्राईल ग़ैर क़ानूनी क़ब्ज़ा करने वाली ताक़त और फ़िलिस्तीनी जनता सैनिक क़ब्ज़ा और नस्लभेद झेलने वाला राष्ट्र है।

रायुल यौम ने अपनी रिपोर्ट में विवरण देते हुए कहा है कि हॉलीवुड के इन कलाकारों ने इसके साथ ही एंटी सेमीटिज़्म, इस्लामोफ़ोबिया सहित हर प्रकार के जातिवाद और नस्लवाद की निंदा की है । फ़िलिस्तीन की लड़ाई न्याय की लड़ाई है, अरब सरकारें चाहे इस्राईल की गोद में जाकर बैठ जाएं दुनिया भर के इंसाफ़ पसंद लोगों की तरफ़ से फ़िलिस्तीन का समर्थन कम होने वाला नहीं है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *