इज़रायल, फिर हमास के साथ बातचीत शुरू करने की कोशिश में: वाशिंगटन पोस्ट

इज़रायल, फिर हमास के साथ बातचीत शुरू करने की कोशिश में: वाशिंगटन पोस्ट

अखबार “वाशिंगटन पोस्ट” ने गुरुवार सुबह अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया कि इज़रायली सरकार लेबनान में संघर्ष-विराम समझौते कर हमास के साथ बातचीत फिर से शुरू करने की कोशिश कर रही है। सूत्र, जिसके नाम का खुलासा नहीं किया गया, ने वाशिंगटन पोस्ट को बताया: “इज़रायली अधिकारी कुछ कैदियों की रिहाई के लिए एक अस्थायी समझौते पर विचार कर रहे हैं, ताकि इस संघर्ष-विराम को एक अवसर के रूप में इस्तेमाल कर हमास को समझौते पर राजी किया जा सके।

अखबार ने इज़रायली अधिकारियों के हवाले से यह भी बताया कि “विचार यह है कि हमास को यह संदेश दिया जाए कि अब वह अकेला रह गया है और उसे समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार होना चाहिए। इज़रायल का प्रयास है कि युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए हमास को दबाव में लाया जाए। यह हमास की रणनीति और दृढ़ता का परिणाम है कि इज़रायल अब उस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।

इज़रायल को अब यह समझ में आ चुका है कि हमास अब केवल सैन्य संघर्ष में ही नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से भी मजबूती से खड़ा है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि, इज़रायल को यह संदेश देना चाहते हैं कि अगर हमास अपनी शर्तों पर समझौते के लिए तैयार नहीं हुआ, तो इज़रायल ग़ाज़ा में अपनी सैन्य कार्रवाई को और बढ़ा सकता है, लेकिन हमास की ताक़त और आत्मनिर्भरता यह संकेत देती है कि वह इस दबाव के आगे नहीं झुकेगा।

हमास के प्रतिरोध की ताकत और उसकी जंग को लेकर इज़रायल के प्रयासों का यह संकेत है कि वह सिर्फ सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि बातचीत के ज़रिए भी इस संघर्ष को समाप्त करने की कोशिश कर रहा है। ग़ाज़ा में हमास की स्थिति बहुत मजबूत है, और वह अपने नागरिकों के साथ खड़ा है, जिससे इज़रायल को यह अहसास हुआ है कि अगर वह संघर्ष को समाप्त करना चाहता है तो उसे हमास से किसी समझौते पर आना ही होगा।

अखबार ने अमेरिकी विदेश विभाग के हवाले से यह भी रिपोर्ट किया: “हमने इज़रायल से कहा है कि वह अंतर्राष्ट्रीय कानून का पालन करे, और इसमें नागरिकों की सुरक्षा भी शामिल है। अमेरिका की तरफ़ से इज़राइल को यह सुझाव भी हमास के पक्ष में है। इस स्थिति में हमास की ताकत और उसके संघर्ष के कारण इज़रायल को दबाव महसूस हो रहा है, जो यह दिखाता है कि हमास अब किसी भी प्रकार की बातचीत के लिए तैयार हो सकता है, लेकिन अपनी शर्तों पर।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *