ईरान पर हताश और बौखलाए इज़राइल का आरोप, तेहरान को बताया क्षेत्र के लिए समस्या

ईरान पर हताश और बौखलाए इज़राइल का आरोप, तेहरान को बताया क्षेत्र के लिए समस्या

इज़राइल के युद्ध मंत्री बेनी गैंट्ज़ ने ईरान को लेकर अपनी हताशा और बौखलाहट को दर्शाते हुए बयान दिया है कि तेहरान पूरे विश्व ख़ासकर पश्चिम एशियाई देशों के लिए समस्या बन चुका है।

हैफ़ा में मौजूद एक सैन्य अकैडमी में अपने भाषण में गैंट्ज़ ने दावा किया कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए इज़राइल कभी हार नहीं मानेगा, क्योंकि ऐसा लग रहा है कि तेहरान और विश्व शक्तियों के बीच इस बारे में समझौता जल्द पूरा हो जाएगा।
टाइम्स ऑफ़ इज़राइल के अनुसार उन्होंने दावा किया है कि आने वाले हफ़्तों में या शायद आने वाले दिनों ही में विश्व शक्तियों और ईरान के बीच परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं।

इज़राइल के बाल हत्या शासन के युद्ध मंत्री ने आगे अपने बयान में कहा कि समझौता हो या न हो लेकिन ईरान को इज़राइल के अस्तित्व के लिए ख़तरा बनने और परमाणु क्षमता रखने से रोकने के लिए इज़राइल जो कुछ बन पड़ेगा वह करेगा।

इस रिपोर्ट के अनुसार गैंट्ज़ ने अपने निराधार दावों को जारी रखते हुए कहा कि हम अपनी राजनीतिक गतिविधियों को जारी रखेंगे क्योंकि ईरान हर चीज़ से पहले एक वैश्विक और क्षेत्रीय समस्या है इसलिए अपने सैन्य बल को और अधिक मज़बूत करना जारी रखेंगे। उन्होंने यहां तक दावा किया कि अगर इस समझौते पर हस्ताक्षर किए जाते हैं तो भी हम किसी भी समझौते और परमाणु विकास में प्रगति के लिए वास्तविक और दर्दनाक परिणामों के साथ ईरान की राजनयिक माध्यमों से कड़ी निगरानी बंद नहीं करेंगे।

popular post

ट्रंप के दामाद और विशेष दूत कुशनर ने, ईरान-अमेरिका संबंध को बड़ी चुनौती बताया

ट्रंप के दामाद और विशेष दूत कुशनर ने, ईरान-अमेरिका संबंध को बड़ी चुनौती बताया अमेरिकी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *