अमेरिका के सैन्य ठिकानों से सीरियन सेना पर हमले कर रहे हैं आईएसआईएस आतंकी

सीरियन सूत्रों के अनुसार अमेरिका ने सीरियन सेना के खिलाफ एक बार फिर आतंकी गुट आईएसआईएस को मज़बूत करना शुरू कर दिया है। आईएसआईएस आतंकी पूर्वी सीरिया में सेना के खिलाफ अमेरिका के सैन्य अड्डों का इस्तेमाल कर रहे हैं। अमेरिका ने मीडिल ईस्ट में अपनी सैन्य उपस्थिति बनाए रखने के लिए एक बार फिर से आतंकी संगठन आईएसआईएस को मज़बूत करना शुरू कर दिया है।
सीरियन सेना के एक वरिष्ठ सूत्र ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका इस क्षेत्र में सुरक्षा अस्थिरता सुनिश्चित करने और सीरियाई रेगिस्तानी क्षेत्र में सीरियाई सेना के खिलाफ युद्ध को जारी रखने के लिए आईएसआईएस आतंकियों को हर तरह की सुविधा और समर्थन कर रहा है।
मीडिल ईस्ट के लोकप्रिय समाचार पत्र अल-अख़बार ने सीरियन सेना और आम जनता के खिलाफ होने वाले हमलों और उनके कारणों की जांच करते हुए लिखा कि दैरुज़्ज़ोर प्रांत के पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम, तथा रक्का प्रांत के पूर्व, अल-सुवैदा रेगिस्तान के साथ साथ हुम्स और हमाह में होने वाले हमलों में आतंकियों ने अल तनफ में मौजूद अमेरिकी सेना के आतंकी ठिकानों का इस्तेमाल किया है।
वहीँ सीरियाई सेना के अनुसार आईएसआईएस आतंकियों ने हाल ही में सीरिया में दो मुख्य क्षेत्रों में अपनी गतिविधियां फिर से शुरू कर दी हैं
पहला हुम्स के रिगिस्तान और दैरुज़्ज़ोर इराकी सीमा वाला त्रिकोण , दूसरा हमाह, रक्का और दैरुज़्ज़ोर के बीच का रेगिस्तान आतंकी संगठन की ताज़ा गतिविधियों का नया केंद्र हैं।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *