आईआरजीसी ने ‘ऑपरेशन वादा-ए-सादिक 4’ की 17वीं लहर का आग़ाज़ किया,40+ मिसाइलें दागीं
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने घोषणा की है कि, कुछ घंटे पहले “ऑपरेशन वादा-ए-सादिक 4” की सत्रहवीं लहर को अंजाम दिया गया। इस सैन्य कार्रवाई की शुरुआत पवित्र नारे “या रसूल अल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम)” के साथ की गई, जिसे अभियान का कोडवर्ड बताया गया है।
जारी बयान के अनुसार, आईआरजीसी की एयरोस्पेस फोर्स ने 40 से अधिक मिसाइलें अमेरिकी–ज़ायोनी लक्ष्यों और ठिकानों की ओर दागीं।
बताया गया है कि ये हमले रणनीतिक और पूर्व-निर्धारित लक्ष्यों पर केंद्रित थे। आईआरजीसी के अनुसार, यह कार्रवाई हालिया घटनाओं और क्षेत्र में बढ़ते तनाव के जवाब में की गई है। बयान में कहा गया है कि अभियान के आगामी चरण भी परिस्थितियों के अनुसार जारी रह सकते हैं।
हालांकि, इस हमले के संबंध में लक्षित स्थानों से तत्काल किसी स्वतंत्र पुष्टि या क्षति का आधिकारिक विवरण सामने नहीं आया है। क्षेत्रीय हालात को देखते हुए स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है।


popular post
ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया
ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा