ईरान में जिस इरफान सुल्तानी की फांसी की अफ़वाह फैलाई गई वह ज़मानत पर रिहा

ईरान में जिस इरफान सुल्तानी की फांसी की अफ़वाह फैलाई गई वह ज़मानत पर रिहा

हालिया घटनाओं में गिरफ्तार इरफान सुल्तानी, जिनके बारे में पहले कुछ विदेशी मीडिया ने दावा किया था कि उन्हें फांसी की सज़ा सुनाई गई है, दो अरब तूमान की ज़मानत पर जेल से रिहा कर दिए गए हैं। इरफान सुल्तानी, जो हालिया घटनाओं के दौरान गिरफ्तार किए गए थे, ज़मानत पर रिहा हो गए हैं।

इरफान सुल्तानी उन लोगों में शामिल थे जिन्हें दी माह(फ़ारसी महीने का नाम) की घटनाओं के दौरान करज के बहार स्ट्रीट से गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद बीबीसी ने यह दावा किया था कि उनके करीबी लोगों ने बताया है कि उन्हें जल्द ही फांसी दी जाएगी।

हालांकि, इरफान सुल्तानी के परिवार ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया था और कहा था कि उनका किसी भी मीडिया संस्थान से कोई संपर्क नहीं हुआ है। इसके बावजूद, इस युवक की कथित फांसी की खबर लगातार मीडिया में फैलती रही।

इरफान सुल्तानी की मां ने बताया था कि उन्होंने यह खबर पहली बार बीबीसी से ही सुनी थी। इरफान सुल्तानी के वकील, मूसा ख़ानी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि इरफान को कल दो अरब तूमान की ज़मानत पर अस्थायी रूप से जेल से रिहा किया गया है और आज उन्होंने अपना वाहन भी वापस प्राप्त कर लिया।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *