इराक ने कुवैत पर हमला करने के हर्जाने में 52 अरब डॉलर चुकाए

इराक ने कुवैत पर हमला करने के हर्जाने में 52 अरब डॉलर चुकाए 1990 में कुवैत पर हमला करने के दुष्परिणाम इराक आज तक भुगत रहा है।

इराक ने कुवैत पर हमला करने के हर्जाने स्वरूप इस देश को 52 अरब डालर से अधिक की रकम चुका दी है। इराक के सूत्रों ने केंद्रीय बैंक के हवाले से खबर देते हुए कहा है कि बगदाद ने कुवैत पर हमले के हर्जाने के रूप में दी जाने वाली रकम की आखिरी किश्त भी इस देश को अदा कर दी है।

इराक के केंद्रीय बैंक ने कुवैत को हर्जाने कि रक़म चुकाने के संबंध में खबर देते हुए कहा है कि उसने हर्जाने की आखिरी किश्त भी कुवैत को अदा कर दी है। शफ़क़ न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इराक के केंद्रीय बैंक ने एक बयान जारी करते हुए ऐलान किया है कि कुवैत को हर्जाने के रूप में दी जाने वाली रकम की आखिरी किश्त भी अदा कर दी गई है।

केंद्रीय बैंक ने अपने बयान में कहा है कि आखिरी किश्त की अदायगी के साथ ही इराक ने ५२,4 अरब अमेरिकी डॉलर का हर्जाना अदा कर दिया है। केंद्रीय बैंक ने उम्मीद जताई है कि हर्जाने की साड़ी रक़म अदा करने के बाद इराक को संयुक्त राष्ट्र के अनुबंध sat से हटा दिया जाएगा और हमें फिर से वैश्विक बैंक सिस्टम में शामिल है किया जा सकेगा ताकि हम आर्थिक स्रोतों से लाभान्वित हो सके।

याद रहे कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1991 में एक कमेटी गठित की थी ताकि बगदाद 1990 में कुवैत पर इराक पर हमले के दौरान नुकसान उठाने वाली सरकारी कंपनियों, आम नागरिकों एवं विभिन्न कंपनियों को हर्जाना दे सके। 2015 से 2017 के बीच आईएसआईएस के विरुद्ध संघर्ष कर रहे इराक ने कुवैत को हर्जाने की रकम की अदाएगी रोक दी थी, लेकिन 2018 में एक बार फिर केंद्रीय बैंक ने कुवैत को हर्जाने की रकम की अदायगी करना शुरू कर दिया था।

इराक अपने तेल आमदनी का एक भारी हिस्सा हर्जाने के रूप में संयुक्त राष्ट्र संघ के एकाउंट में जमा कराता रहा है।

 

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *