बग़दाद : न्यूज एजेंसी रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को ईरान संगठित इराकी सेना समूह ने अमेरिका में हाल ही में हुए रॉकेट हमलों मे किसी भी तरह की भूमिका होने से इंकार किया लेकिन पिछले महीने सऊदी में हुए हमले की ज़िम्मेदारी ली।
गौरतलब है कि 15 फरवरी को कुर्दिश द्वारा संचालित एरबिल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर रॉकेट हमला किया गया था जिसमे अमेरिका के साथ काम करने वाले एक ठेकेदार की मौत हो गई थी, इसके अलावा सोमवार को बगदाद के ग्रीन ज़ोन को भी इन हमलों का निशाना बनाया गया जिसमें अमेरिकी दूतावास और अन्य राजनयिक मिशन शामिल थे।अपको बता दें कि ईरान के नजदीकी इराकी समूह कतीब हिजबुल्लाह ने इस घटना पर टिप्पणी की और इसमें अपनी भूमिका होने से साफ इंकार कर दिया। हालांकि वॉशिंगटन अभी भी ये निर्धारित करने में लगा हुआ है कि इसमें किसका हाथ है,इससे ये साफ है कि ईरान और उसके सहयोगी अमेरिका की सख्त कार्यवाही से बचना चाहते हैं।
कतीब हिज़्बुल्लाह के प्रवक्ता मोहम्मद मोही ने रायटर्स को बताया कि हमने एरबिल और ग्रीन जोन को टारगेट नहीं किया ना ही हम ये पता है कि ये हमला किस समूह के द्वारा किया गया।
पिछले दस दिनों के दौरान इराक़ में अमेरिकी साइटों के खिलाफ हुए हमलों मे वृद्धि हुई है वो भी तब जबकि वाशिंगटन और तेहरान पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा छोड़े गए परमाणु समझौते पर वापस लौटने की कोशिश कर रहे हैं।
जनवरी 2020 में अमेरिका द्वारा ईरानी सेना के मास्टरमाइंड क़ासिम सुलेमानी और कतीब हिज़बुल्लाह के नेता अबू महदी अल- मुहांदिस की हत्या किए जाने के बाद से इराक और इसके व्यापक क्षेत्रों में तनाव बढ़ गया है।
वाशिंगटन के खाड़ी सहयोगी रियाद को पिछले एक साल में तेजी से लक्ष्य बनाया गया है जिसमें पिछले कुछ हफ्तों में ही दो हवाई हमले शामिल हैं।
हमले का दावा करने वाले समूह अलवियत अलवाद अलहक के साथ कतीब हिजबुल्लाह के किसी तरह के सम्बन्ध होने के बारे में मोही ने कोई टिप्पणी नहीं की उन्होने बस इतना कहा कि सऊदी मे पीड़ित क्षेत्र के लोगों को जवाबी कार्रवाई करने का पूरा अधिकार होना चाहिए है।


popular post
हिज़्बुल्लाह ने एक ही दिन में 100 मिसाइल और ड्रोन इज़रायली ठिकानों की ओर दागे
हिज़्बुल्लाह ने एक ही दिन में 100 मिसाइल और ड्रोन इज़रायली ठिकानों की ओर दागे
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा