परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद ईरान का इज़रायल पर भयानक हमला

परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद, ईरान का इज़रायल पर भयानक हमला

अमेरिका ने आज सुबह ईरान के तीन परमाणु केन्द्रों पर बमबारी की है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी हमले में ईरान के फोर्डो, इस्फहान और नतांज न्यूक्लियर सेंटर तबाह हो गये हैं। जिसके बाद ईरान ने अब इज़रायल के खिलाफ भयानक मिसाइल हमले किए हैं। ईरानी मीडिया ऑउटलेट्स की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें खैबर मिसाइल को दिखाया गया है।

खैबर या खुर्रमशहर मिसाइल का नाम एक ईरानी शहर के नाम पर रखा गया है जो 1980 के दशक में ईरान-इराक़ युद्ध के दौरान भारी लड़ाई का केंद्र था। मिसाइल को ख़ैबर इसलिए कहा जाता है, क्योंकि 7वीं शताब्दी में मुसलमानों ने यहूदियों के एक किले को जीत लिया था, जो अब सऊदी अरब में है और उसका नाम ख़ैबर था।

अमेरिका के हमले के जवाब में ईरान ने इज़रायल पर मिसाइलें दागीं हैं। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि उन्होंने इज़रायल पर सबसे बड़ा अटैक किया है और 14 अहम ठिकानों को निशाना बनाया है। वहीं, टाइम्स ऑफ इज़रायल के मुताबिक, हाइफा और तेल अवीव के मिलिट्री और रिहायशी ठिकानों पर ईरानी मिसाइलें गिरी हैं। इज़रायल में अब तक 86 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

खैबर बैलिस्टिक मिसाइल का अगर वास्तव में ईरान ने इस्तेमाल किया है तो इसका मकसद इज़रायल में ज्यादा से ज्यादा तबाही मचाना है। ईरान की इस मिसाइल ने ना सिर्फ इज़रायल की नाक में दम कर दिया है, बल्कि इंटरनेशनल ऑब्जर्वर्स को भी चौंका दिया है। इज़रायल की बहुस्तरीय डिफेंस सिस्टम, जिनमें Arrow-3, David Sling और आयरन डोम जैसे एयर डिफेंस सिस्टम हैं, वो खैबर मिसाइल को इंयटरसेप्ट करने में नाकाम रहे हैं।

popular post

‘आतंकवादी’ केवल निर्दोषों को नहीं मारता, बल्कि मानसिकता को भी प्रभावित करता है: भारत

‘आतंकवादी’ केवल निर्दोषों को नहीं मारता, बल्कि मानसिकता को भी प्रभावित करता है: भारत संयुक्त

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *