इज़रायल और अमेरिका द्वारा लगातार युद्ध-विराम उल्लंघन पर ईरान का बयान

इज़रायल और अमेरिका द्वारा लगातार युद्ध-विराम उल्लंघन पर ईरान का बयान

ईरान के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार रात एक आधिकारिक बयान जारी कर इज़रायल और अमेरिका पर युद्ध-विराम समझौते के लगातार उल्लंघन का आरोप लगाया। मंत्रालय ने कहा कि किसी भी क्षेत्र या मोर्चे पर युद्ध-विराम का उल्लंघन केवल स्थानीय घटना नहीं माना जा सकता, बल्कि इसे सभी मोर्चों पर युद्ध-विराम के उल्लंघन के रूप में देखा जाएगा।

बयान में कहा गया कि, इज़रायल और उसके सहयोगियों की कार्रवाइयाँ क्षेत्रीय स्थिरता और शांति के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही हैं। ईरान ने चेतावनी दी कि, यदि युद्ध-विराम का उल्लंघन जारी रहा तो उसके परिणामों की जिम्मेदारी उन पक्षों पर होगी जो इन कार्रवाइयों में शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय ने दोहराया कि ईरान अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर में निहित आत्मरक्षा के अधिकार के अनुसार अपने राष्ट्रीय हितों, सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बयान में कहा गया, “ईरान अपनी पूरी क्षमता और उपलब्ध सभी साधनों का उपयोग करते हुए, जहाँ कहीं भी आवश्यक समझेगा, अपने हितों और सुरक्षा की रक्षा करेगा।”

ईरान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी आग्रह किया कि वह क्षेत्र में बढ़ते तनाव और युद्ध-विराम उल्लंघनों पर ध्यान दे तथा स्थिति को और अधिक बिगड़ने से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए।

popular post

ईरान-अमेरिका समझौते के उल्लंघन ने साबित कर दिया कि, अमेरिकी राष्ट्रपति के हस्ताक्षर का कोई मूल्य और विश्वसनीयता नहीं: मुज्तबा ख़ामेनेई

ईरान-अमेरिका समझौते के उल्लंघन ने साबित कर दिया कि, अमेरिकी राष्ट्रपति के हस्ताक्षर का कोई

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *