ईरान की मिसाइल नीति बदली, अब संख्या नहीं बल्कि गुणवत्ता पर ज़ोर: सीएनएन

ईरान की मिसाइल नीति बदली, अब संख्या नहीं बल्कि गुणवत्ता पर ज़ोर: सीएनएन

अमेरिकी चैनल सीएनएन की यह रिपोर्ट अपने आप में एक बड़ा कबूलनामा है। वह देश जो वर्षों से ईरान की सैन्य क्षमताओं को कमतर दिखाने की कोशिश करता रहा, अब यह मान रहा है कि ईरान ने न केवल अपनी मिसाइल नीति को बदला है, बल्कि उसे तकनीकी और सामरिक स्तर पर और भी घातक बना दिया है।

सीएनएन के अनुसार, ईरान अब केवल मिसाइलों की संख्या के बल पर जवाब नहीं देता, बल्कि हर हमले में टारगेट की सटीकता और विनाशक क्षमता को प्राथमिकता देता है। यह बदलाव उस रणनीतिक सोच का हिस्सा है, जो ईरान को एक रक्षात्मक नहीं, बल्कि सक्षम प्रतिरोधी शक्ति बनाता है।

इस रिपोर्ट से यह भी साफ हुआ कि ईरान की मिसाइलें अब केवल चेतावनी नहीं, बल्कि प्रभावी जवाब हैं। इज़राइली सेना, जिसने कभी दावा किया था कि “ईरान के साथ युद्ध एक हफ्ते में निपटा लिया जाएगा”, अब अपने ही शब्दों से पीछे हट चुकी है।

हारेत्ज़ अख़बार के अनुसार, इज़राईल अब मानता है कि ईरान के साथ जंग की कोई तय समय-सीमा नहीं हो सकती, क्योंकि ईरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमताएं लगातार इज़राइली प्रतिष्ठानों को टारगेट कर रही हैं, और वह भी बिना किसी पूर्व चेतावनी के।

ईरान ने यह दिखा दिया है कि वह अब सिर्फ जवाब देने वाला देश नहीं है, बल्कि हर हमले का ऐसा जवाब देने वाला है जो दुश्मन को पश्चाताप पर मजबूर कर दे। यह परिवर्तन केवल सैन्य नहीं, बल्कि राजनीतिक और मनोवैज्ञानिक युद्ध में भी ईरान की बढ़ती ताक़त का प्रतीक है।

यह रिपोर्ट न केवल ईरान की रणनीतिक क्षमता का प्रमाण है, बल्कि पश्चिमी प्रचार तंत्र के झूठ का पर्दाफाश भी। जब दुश्मन खुद तुम्हारी ताक़त को स्वीकार करने लगे, तो समझ लो, मुकाबला बराबरी का नहीं रहा।

popular post

आयतुल्लाह आराफी का ईरान के अस्थायी नेतृत्व परिषद में चयन

आयतुल्लाह आराफी का ईरान के अस्थायी नेतृत्व परिषद में चयन ईरान में नेतृत्व व्यवस्था को

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *