ईरान की सरकार अप्रत्याशित रूप से और अधिक मज़बूत हो गई है: अमेरिकी ख़ुफ़िया आकलन
अमेरिकी मीडिया, खासकर NBC News की रिपोर्टों और ख़ुफ़िया सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी यह संकेत देती है कि तमाम सैन्य दबाव और हमलों के बावजूद ईरान की सत्ता संरचना न सिर्फ कायम है, बल्कि पहले से ज्यादा संगठित और स्थिर दिखाई दे रही है।
रिपोर्ट के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा युद्ध को जल्दी खत्म करने और ईरान को बातचीत के लिए मजबूर करने की रणनीति अपेक्षित परिणाम नहीं दे पाई। तेहरान ने स्पष्ट कर दिया है कि वह दबाव में आकर बातचीत नहीं करेगा और अपने रणनीतिक धैर्य (strategic patience) पर कायम है।
ख़ुफ़िया आकलनों से जुड़े पश्चिमी अधिकारियों का कहना है कि नेताओं की हत्या, सैन्य ठिकानों पर हमले और भारी बमबारी के बावजूद ईरान की राजनीतिक व्यवस्था कमजोर नहीं हुई। उल्टा, इन हमलों ने देश के भीतर एकजुटता को बढ़ाया और सरकार को आंतरिक समर्थन मिला।
कई रिपोर्टों में यह भी सामने आया है कि अमेरिकी ख़ुफ़िया एजेंसियों के अनुसार ईरान की सरकार के गिरने का कोई तात्कालिक खतरा और किसी भी प्रकार की संभावना नहीं है और वह अभी भी जनता के बीच अपनी मज़बूत मजबूत पकड़ बनाए हुए है
इतना ही नहीं, पेंटागन की हालिया रिपोर्ट ने भी इस दावे को चुनौती दी है कि ईरान पूरी तरह कमजोर हो गया है। इसके अनुसार ईरान अब भी अपनी “मुख्य सैन्य क्षमताओं” को बनाए हुए है और क्षेत्रीय शक्ति के रूप में प्रभावी बना हुआ है।
विश्लेषकों का मानना है कि बाहरी हमलों और लगातार धमकियों का उल्टा असर पड़ा है। इससे ईरान के भीतर पश्चिम समर्थक या समझौता करने वाले गुट कमजोर हुए हैं, जबकि कठोर रुख अपनाने वाली ताकतें और मजबूत हुई हैं।
यही वजह है कि अमेरिका की “दबाव बनाकर झुकाने” की नीति फिलहाल कारगर नहीं दिख रही। खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, बड़े पैमाने पर युद्ध भी ईरान की सत्ता को गिराने में सफल नहीं होगा, क्योंकि वहां की राजनीतिक और सैन्य संरचना लंबे समय से ऐसे संकटों से निपटने के लिए तैयार की गई है


popular post
ईरान युद्ध के पहले दिन ही खत्म हुआ अमेरिका का दो साल का पेडाफेंस उत्पादन: ज़ेलेंस्की
ईरान युद्ध के पहले दिन ही खत्म हुआ अमेरिका का दो साल का पेडाफेंस उत्पादन:
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा