ट्रंप की धमकी पर ईरान के मुख्य न्यायाधीश का पलटवार, अमेरिका होर्मुज़ के पास आने की हिम्मत नहीं कर सकता
ऐसे समय में जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही यह दावा कर चुके थे कि, उन्होंने ईरान की नौसेना को पूरी तरह नष्ट कर दिया है, आज उन्होंने ईरानी नौकाओं पर गोली चलाने का आदेश दिया।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक संदेश में लिखा:
“मैंने संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना को आदेश दिया है कि, किसी भी ऐसी नाव पर, चाहे वह कितनी भी छोटी क्यों न हो (उनकी नौसेना के सभी जहाज़—कुल 159—समुद्र की तह में पड़े हैं!), जो होर्मुज़ जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछा रही हो, गोली चलाई जाए और उसे नष्ट कर दिया जाए।”
ट्रंप ने आगे कहा:
“इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, हमारे ‘माइन-स्वीपर’ (बारूदी सुरंग हटाने वाले जहाज़) अभी जलडमरूमध्य को साफ कर रहे हैं। मैं आदेश देता हूँ कि यह गतिविधि जारी रहे, बल्कि इसे तीन गुना बढ़ा दिया जाए।”
ट्रंप की धमकियों पर ईरानी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ग़ुलाम हुसैन मोहसनी एज़्ज़ेई ने पलटवार करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि,अमेरिकियों में होर्मुज़ जलडमरूमध्य के पास आने की हिम्मत नहीं है।
उन्होंने आगे कहा,
ईरान की सशस्त्र सेनाओं का होर्मुज़ जलडमरूमध्य में शक्ति प्रदर्शन गर्व का विषय है। कल भी इस रणनीतिक जलमार्ग में 3 उल्लंघन करने वाले जहाज़ों पर कार्रवाई की गई। अमेरिकियों में इस जलडमरूमध्य के पास आने की हिम्मत नहीं है; उन्होंने देखा है कि उनके तथाकथित उन्नत युद्धपोतों—“मर्फी” और “पीटरसन”—का क्या हाल हुआ।
इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का “झुंड रणनीति” (Swarm Tactic) वाला बेड़ा, तेज़ गति वाली नौकाओं और ड्रोन के साथ, फारूर द्वीप की समुद्री गुफाओं से अमेरिकी जहाज़ों का इंतज़ार कर रहा है, ताकि भारी रक्षा हमले (सैचुरेशन अटैक) के जरिए आक्रमणकारियों को करारा जवाब दिया जा सके।


popular post
इज़रायल की ‘रेड लाइन’ और युद्ध के परिणामों को नष्ट कर देंगे: हिज़्बुल्लाह
इज़रायल की ‘रेड लाइन’ और युद्ध के परिणामों को नष्ट कर देंगे: हिज़्बुल्लाह हिज़्बुल्लाह के
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा