ईरानी परमाणु वैज्ञानिक को इस्राईल द्वारा एक ऑटोमैटिक गन से मारा गया : इस्राईली एजेंसी

यरुशलम : द जेविश क्रॉनिकल द्वारा रायटर्स को दी गई रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल की खुफिया एजेंसी मोसाद द्वारा नवंबर माह में तेहरान के पास ईरान के परमाणु वैज्ञानिक की हत्या एक टन स्वचलित बन्दूक से की गई थी।

ब्रिटिश वीकली ने बताया कि इस्राईली और ईरानी नागरिकों सहित 20 सदस्यों की एक टीम ने आठ महीने की निगरानी के बाद ईरानी परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फख्रिजादेह पर हमला किया।

ईरानी मीडिया ने बताया कि मोहसिन फख्रिजादेह पर उनकी कार में हमला किया गया जिसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हुई, उनकी मौत के बाद ईरान ने इस्राईल पर उंगली उठाई।

एक ट्विटर पोस्ट में ईरान के विदेश मंत्री जावेद ज़रीफ ने लिखा कि इसमें इस्राईल की गम्भीर भूमिका है।

आपको बता दें कि पश्चिमी देशों को 59 वर्षीय फख्रिजादेह पर काफी लंबे समय से परमाणु बम कार्यक्रम का मास्टरमाइंड होने का संदेह था।इसके अलावा पश्चिमी और इस्राईली खुफिया एजेंसियों द्वारा इनको 2003 में हुए गुप्त परमाणु बम कार्यक्रम का नेता भी कहा जाता रहा है। याद रहे कि ईरान लंबे समय से परमाणु हथियार बनाने से इंकार कर रहा है।

जेविश क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने ये माना है कि फख्रिजादेह की मौत की भरपाई होने में लगभग छह साल का समय लग जाएगा, उनकी मौत ने ईरान के लिए बम हासिल करने के वक्त को साढ़े तीन महीने से दो साल तक बढ़ा दिया है।

ऐसा माना जा रहा है कि इस हमले को अकेले इस्राईल द्वारा ही अंजाम दिया गया और इसमें अमेरिका की भागीदारी नहीं थी। लेकिन अमेरिका को इस विषय में पहले नोटिस ज़रूर दिया गया था।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *