तेल अवीव और हाइफ़ा में ईरानी हमलों से भारी तबाही

तेल अवीव और हाइफ़ा में ईरानी हमलों से भारी तबाही

इज़रायली सेना के रेडियो ने रविवार सुबह यह स्वीकार किया कि ईरान ने इज़रायल पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक़, ईरान की ओर से दो अलग-अलग मिसाइल हमलों की लहरें भेजी गईं। पहली लहर में 22 मिसाइलें और दूसरी में 5 मिसाइलें दागी गईं।

इज़रायली रेडियो ने यह भी बताया कि इन हमलों में तेल अवीव के दक्षिण में स्थित ‘नेस त्सियोना’ शहर में एक ईमारत पर मिसाइल गिरने से 20 इज़रायली मलबे में दब गए। अब तक की रिपोर्टों के अनुसार, इन मिसाइल हमलों में 16 लोग घायल हुए हैं जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इज़रायली मीडिया का कहना है कि उत्तरी तेल अवीव के ‘रामात अवीव’ क्षेत्र में पुराने रेलवे स्टेशन की इमारत पूरी तरह से तबाह हो गई है। पुलिस ने नागरिकों से उन इलाकों में न जाने की अपील की है जहां मिसाइलें गिरी हैं।

रेडियो रिपोर्ट में कहा गया कि इन हमलों की वजह से ‘ग्रेटर तेल अवीव’, ‘हाइफ़ा’ और ‘नेस त्सियोना’ के कई क्षेत्रों में ज़बरदस्त तबाही और आगज़नी हुई है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक़, अभी तक इज़रायली अधिकारियों ने हताहतों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की है।

इसी बीच, ज़ायोनी अख़बार यदीओत अहरोनोत ने रिपोर्ट किया है कि, इज़रायली सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि ईरान जल्द ही नए हमले फिर से शुरू कर सकता है।

ग़ौरतलब है कि यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका ने हाल ही में ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर हमला किया था। इस हमले को ईरान की ओर से एक “सीधा जवाब” माना जा रहा है। हमलों में सबसे गंभीर क्षति ‘नेस त्सियोना’ शहर में हुई, जहां एक मिसाइल के गिरने से एक बहुमंज़िला इमारत धराशायी हो गई। 20 से अधिक लोग मलबे के नीचे दब गए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। य

popular post

कुवैत की जनता के नाम आईआरजीसी का महत्वपूर्ण संदेश

कुवैत की जनता के नाम आईआरजीसी का महत्वपूर्ण संदेश अल्लाह के नाम से, जो अत्याचारियों

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *