ईरान रूस और चीन मिल कर करेंगे नौसैनिक युद्धभ्यास

ईरान रूस और चीन मिल कर करेंगे नौसैनिक युद्धभ्यास ईरान की नौसेना ने खबर दी है कि ईरान , रूस और चीन के साथ मिलकर संयुक्त नौसैनिक युद्धाभ्यास शुरू करेगा।

ईरान, रूस और चीन इससे पहले भी संयुक्त नौसैनिक युद्धाभ्यास कर चुके हैं। दिसंबर 2019 के अंत में भी रूस, ईरान और चीन ने हिंद महासागर तथा ओमान सागर में संयुक्त सैन्य अभ्यास में हिस्सा लिया था।

रविवार को ईरान नौसेना के कमांडर एडमिरल शहराम ईरानी ने खबर देते हुए कहा है कि रूस और चीन ने ईरान के साथ मिलकर संयुक्त नौसैनिक युद्धाभ्यास के लिए दिलचस्पी दिखाई है। ईरानी नौसेना के इस वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि देश की नौसेना वार्षिक युद्धभ्यास करती है और हम इस साल भी यह युद्ध अभ्यास करेंगे। जिसमें भाग लेने के लिए हमने कई देशों को आमंत्रित किया है। चीन और रूस ने हमारे आमंत्रण को स्वीकार करते हुए इस युद्ध अभ्यास में भाग लेने में रुचि दिखाई है।

ईरानी स्टूडेंट्स न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार एडमिरल शहरम ईरानी ने कहा कि ईरान के सशस्त्र बलों की विभिन्न इकाइयां मित्र देशों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास में भाग लेती रही हैं।  याद रहे कि इससे पहले अगस्त में तेहरान में रूसी राजदूत लेवान जगारयान ने भी कहा था कि रूस, ईरान और चीन 2021 के अंत ही या 2022 की शुरुआत में फारस की खाड़ी में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास करेंगे।

मिडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा को सुनिश्चित करना और समुद्री डकैती से निपटना बताया था। ईरान, चीन और रूस दिसंबर 2019 में भी ओमान सागर तथा हिंद महासागर में चार दिवसीय संयुक्त नौसैनिक अभ्यास में हिस्सा ले चुके हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles