ईरान अरब जगत और क्षेत्र की शांति और स्थिरता की गारंटी दे सहयोग को तैयार सऊदी अरब विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल-सऊद ने सोमवार को तेहरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकने के लिए गहन प्रयासों का आह्वान किया। फैसल बिन फरहान अल-सऊद ने इस बात पर जोर दिया कि यदि ईरान अरब जगत और क्षेत्र की शांति और स्थिरता की गारंटी दे तो अरब देश ईरान के सहयोग को तैयार हैं।
ईरान पर टिप्पणी करते हुए अपने जॉर्डन के समकक्ष अयमान सफादी के साथ एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में सऊदी अरब के मंत्री ने ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकने के लिए प्रयासों को तेज करने की आवश्यकता पर बल दिया और सामूहिक विनाश के हथियारों से मुक्त क्षेत्र स्थापित करने के साथ-साथ ईरान की अस्थिर भूमिका पर भी जोर दिया।
पिछले गुरुवार को सऊदी किंग सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ ने ईरान से क्षेत्र में अपने “नकारात्मक व्यवहार” को बदलने और सहयोग की ओर बढ़ने का आह्वान किया था जिसके कुछ ही दिनों बाद रियाज ने तेहरान पर हमले में यमनी विद्रोहियों की सहायता करने का आरोप लगाया था।
सऊदी अरब के खिलाफ सभी आतंकवादी हमलों के लिए जॉर्डन की निंदा करते हुए सफादी ने कहा कि हम अपने भाइ सऊदी अरब द्वारा सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए उठाए गए हर कदम के साथ-साथ सऊदी अरब के अपनी सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के महान प्रयासों में खड़े हैं। यह एक ऐसा समाधान है जो यमन में संकट को समाप्त कर देगा।
ईरान को लेकर सऊदी नरेश ने कहा कि ईरान हमारा पड़ोसी देश है और हमें उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच जारी बातचीत आपसी विश्वास को बहाल करने का कारण बनेगी। सऊदी अरब ने ईरान के प्रति अपने रुख में बदलाव लाते हुए कहा कि आज विश्व समुदाय को बहुत सी चुनौतियों का सामना है और इन समस्यायों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुपक्षीय सहयोग का मजबूत बनाए जाने की आवश्यकता है।


popular post
यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में भी हुए विस्फोट
यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा