ईरान ने ट्रंंप के पत्र के जवाब का आधिकारिक एलान किया

ईरान ने ट्रंंप के पत्र के जवाब का आधिकारिक एलान किया

ईरान के विदेश मंत्री ने कल रात आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हुए कहा कि, ट्रंप के पत्र पर ईरान की आधिकारिक प्रतिक्रिया बुधवार, को ओमान के माध्यम से भेजी गई है।

पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर ईरान की प्रतिक्रिया भेजने के बारे में फुसफुसाहट हो रही थी, जिसकी ईरान के अधिकारियों ने न तो पुष्टि की थी और न ही खंडन किया था, जब तक कि सैय्यद अब्बास अराक़ची ने कल रात ओमान के माध्यम से पत्र भेजने की खबर की पुष्टि नहीं की।

अराक़ची ने जोर दिया: हमारी नीति अभी भी अधिकतम दबाव और सैन्य खतरों की स्थिति में कोई सीधी बातचीत नहीं करने पर आधारित है, लेकिन अप्रत्यक्ष बातचीत पहले की तरह जारी रह सकती है। हसम रूहानी की सरकार और शाहिद इब्राहीम रईसी दोनों की सरकार में अप्रत्यक्ष बातचीत की गई।

अराक़ची के बयान की प्रमुख बातें

अमेरिका के साथ बातचीत न करना हमारी रणनीति नहीं है।

हम जेसीपीओए के रक्षक थे और हैं।

ईरान की विदेश नीति कूटनीति और युद्ध से बचने पर केंद्रित है।

ट्रंंप की समय सीमा और अल्टीमेटम से युद्ध होगा या समझौता?

अमेरिकी राष्ट्रपति के पत्र के जवाब में ईरान के संभावित परिदृश्य

खबर ऑनलाइन के साथ एक साक्षात्कार में अराक़ची ने कहा, अगर हम उस समय जेसीपीओए की स्थितियों पर वापस जाएं तो

अमेरिका के ख़िलाफ़ हमारी स्पष्ट मांगें होनी चाहिएं।

हमें बातचीत के लिए किसी मध्यस्थ की जरूरत नहीं।

मिसाइल कार्यक्रम को बातचीत से बाहर रखा जाएगा

मोनोग्राफ डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति पद; अमेरिका के लिए स्वर्ण युग या विश्व के लिए काला युग?

और उन्होंने कहा: इस आधिकारिक प्रतिक्रिया में एक पत्र शामिल है जिसमें वर्तमान स्थिति और ट्रंंप के पत्र के बारे में हमारे दृष्टिकोण को पूरी तरह से समझाया गया है और दूसरे पक्ष को सूचित किया गया है।

ट्रंंप के पत्र ओमान द्वारा भेजा गया ईरान का उत्तर:

1- परमाणु समझौता = समझौता योग्य, बशर्ते प्रतिबंध हटा दिए जाएं।

2- मिसाइल क्षमता = किसी भी स्थिति में इस पर कोई भी बातचीत नहीं होगी।

3- प्रतिरोध मोर्चे का मामला = ये संगठन हमारे प्रतिनिधि नहीं हैं इसलिए अपने निर्णय स्वयं लेते हैं, हम केवल उनके निर्णयों का समर्थन करते हैं। ईरान उनसे बातचीत नहीं कर सकता।

4- धमकी और हमला = धमकी का जवाब धमकी से और हमले का जवाब विनाशकारी हमले से दिया जायेगा!

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *