“क़ुद्स डे” पर ईरान ने रचा इतिहास, नए सुप्रीम लीडर के आदेश पर बमबारी के बावजूद पूरा देश सड़क पर उतरा
अमेरिका-इज़रायल और तेहरान के बीच जारी युद्ध के बीच ईरान की जनता ने इतिहास रच दिया है। एक तरफ़ जहां इज़रायल के सभी बड़े नेता संकरों में घुसे हुए हैं, तो वहीं पूरे ईरान की जनता और सभी बड़े नेता जिनमें अलली लारिजानी और विदेश मंत्री अब्बास अराक़ची भी शामिल हैं, क़ुद्स दिवस पर अपने नए सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई के आदेश पर बमबारी के बीच सड़कों पर आ चुके है।
इन लोगों को न तो मौत का डर है और न तो बमबारी का। सबकी ज़बान पर बस एक ही नारा था, हमारी जानें अपने नए सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई पर फ़िदा है। हम अपने सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनेई की शहादत का बदला चाहते हैं। सड़कों पर ईरानी जनता की यह भीड़ साबित करती है कि, ईरान में और इज़रायल में कितना अंतर है। एक तरफ़ हंस कर मौत को गले लगाने वाले हैं, तो दूसरी तरफ़ मिसाइल की आवाज़ सुनते ही बंकर में भागने वाले लोग।
राशा टुडे नेटवर्क ने तेहरान में क़ुद्स दिवस की रैली का पल-पल कवरेज करते हुए लिखा कि बहादुर ईरानी, क़ुद्स दिवस की रैली में अपने आसपास अमेरिकी-इज़रायली बम गिरने के साथ-साथ भी पहले से अधिक दृढ़ता और मजबूती के साथ खड़े हैं और अमेरिका तथा इज़रायल के ख़िलाफ़ नारे लगा रहे हैं।
इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि “हैहात मिन्ना ज़िल्ला” और “अमेरिका मुर्दाबाद” के नारों की गूंज विस्फोटों से उठते धुएँ के साथ और भी बुलंद होती जा रही है।
क़ुद्स दिवस की रैली में नए नेता की तस्वीरों के साथ ईरानियों की बड़ी भागीदारी: सीएनएन
अमेरिकी समाचार नेटवर्क सीएनएन के अनुसार, इज़राइल की धमकियों के बीच ईरान में मनाए जा रहे क़ुद्स दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। रिपोर्ट में कहा गया है कि “शुक्रवार सुबह ईरान के छोटे-बड़े शहरों में भारी भीड़ अंतरराष्ट्रीय क़ुद्स दिवस की वार्षिक रैली में फ़िलिस्तीनियों के समर्थन में शामिल होने के लिए सड़कों पर आई।”
इस रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के सरकारी मीडिया द्वारा जारी तस्वीरों में बड़ी संख्या में लोग रैली करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वे ईरान के झंडे लहरा रहे हैं और नए नेता तथा शहीद नेता की तस्वीरें हाथों में लिए हुए हैं।
सीएनएन के अनुसार, ये रैलियाँ ऐसे समय में आयोजित हो रही हैं जब इज़रायली सेना ने घोषणा की है कि उसने तेहरान में “व्यापक हमले” शुरू किए हैं। इससे पहले मीडिया रिपोर्टों में तेहरान, इस्फ़हान और ईरान के अन्य क्षेत्रों में विस्फोटों की खबरें भी सामने आई थीं।


popular post
ट्रंप और उनके उपराष्ट्रपति के बीच ईरान पर हमले को लेकर मतभेद
ट्रंप और उनके उपराष्ट्रपति के बीच ईरान पर हमले को लेकर मतभेद अमेरिकी राजनीतिक पत्रिका
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा