ईरान ने सोमवार को किया दूसरा मिसाइल हमला, ईज़रायल से जंग चौथे दिन में दाख़िल

ईरान ने सोमवार को किया दूसरा मिसाइल हमला, ईज़रायल से जंग चौथे दिन में दाख़िल

तेहरान – सोमवार तड़के, ईरान ने ईज़रायल के कब्ज़े वाले क्षेत्रों पर एक और मिसाइल हमला किया, जो इस संघर्ष की शुरुआत के बाद से दसवां हमला था। यह हमला उस घबराहट भरे माहौल के बाद हुआ जिसमें आधी रात के क़रीब पहली स्ट्राइक और फिर एक फर्जी अलर्ट के बाद इज़रायली नागरिक शरणगाहों में छिपे रहे।

इज़रायली सेंसरशिप के बावजूद, ऑनलाइन वायरल हो रहे वीडियो में हाइफ़ा के एक बड़े पावर प्लांट को आग की लपटों में घिरा दिखाया गया है। इस हमले के बाद कब्ज़े वाले कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। ताज़ा मिसाइल हमले में तेल अवीव के कई ठिकानों को भी निशाना बनाया गया, जहां बड़ी संख्या में एम्बुलेंस घटनास्थल पर शवों को उठाते देखी गईं।

इससे पहले आधी रात को, ईरान ने नेगेव रेगिस्तान, किरयात गात और हाइफ़ा के अन्य क्षेत्रों में स्थित सामरिक ठिकानों को निशाना बनाया, जिससे सैन्य और आर्थिक ढांचे को गंभीर नुक़सान पहुँचा। नेगेव रेगिस्तान में ईज़रायल का डिमोना परमाणु परिसर और छिपे हुए मिसाइल ठिकाने स्थित हैं। किरयात गात, ईज़रायल के सैन्य तकनीकी क्षेत्र के लिए अति-महत्वपूर्ण सेमीकंडक्टर निर्माण केंद्र है। पिछले दिनों में ईरान, ईज़रायल की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी और 150 से अधिक सैन्य व खुफिया ठिकानों पर हमले कर चुका है।

यह युद्ध तब शुरू हुआ जब शुक्रवार सुबह, ईज़रायल ने तेहरान के आवासीय इलाक़ों और परमाणु केंद्रों पर व्यापक हमले किए। इसके बाद इज़रायली हमलों का केंद्र मुख्यतः नागरिक इन्फ्रास्ट्रक्चर रहा है। अब तक ईज़रायल द्वारा 7 ईरानी सैन्य अधिकारियों, 9 परमाणु वैज्ञानिकों और 220 से अधिक नागरिकों की हत्या की जा चुकी है। ईरान ने वादा किया है कि वह हमले तब तक जारी रखेगा जब तक इज़रायल पूरी तरह बेबस न हो जाए।

हालांकि इज़रायल के ताज़ा हमलों के पीछे की मंशा स्पष्ट नहीं है, लेकिन कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यह ईरानी सरकार के ख़िलाफ़ जन असंतोष भड़काने की कोशिश हो सकती है। वहीं कुछ का कहना है कि इज़रायल ने सोचा था कि ईरानी सैन्य नेताओं की हत्या से ईरान की जवाबी कार्रवाई की क्षमता खत्म हो जाएगी, जो कि एक ग़लत आकलन साबित हुआ।

popular post

ईरान के जवाबी हमले का असर: सेंटकाम ने ईरान पर हमले के तीसरे चरण की समाप्ति का एलान किया

ईरान के जवाबी हमले का असर: सेंटकाम ने ईरान पर हमले के तीसरे चरण की

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *