ईरान ने अमेरिका से वार्ता का कोई अनुरोध नहीं किया है: अराक़ची

ईरान ने अमेरिका से वार्ता का कोई अनुरोध नहीं किया है: अराक़ची

ईरान के विदेश मंत्री ने सैयद अब्बास अराक़ची, ने आज 28 जनवरी (बुधवार)  को सरकार की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि हाल के दिनों में उनके और अमेरिका के राष्ट्रपति के विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ़ के बीच कोई संपर्क नहीं हुआ है। उन्होंने कहा: “हमारी तरफ से कोई वार्ता का अनुरोध नहीं किया गया है।”

उन्होंने आगे कहा: “हालाँकि विभिन्न माध्यमों और देशों के द्वारा संपर्क किया जाता है और वे ईमानदारी से भूमिका निभाने की कोशिश करते हैं, जिससे हम संपर्क में हैं, लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया और हमारी तरफ से कोई अनुरोध भी नहीं है।”

विदेश मंत्री ने अमेरिका के दृष्टिकोण का मूल्यांकन करते हुए कहा, “एक ओर वे वार्ता की बात करते हैं और दूसरी ओर क्षेत्र में सैन्य गतिविधियाँ और तैनाती कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमेशा सैन्य और कूटनीति के मुद्दे होते रहे हैं और ये अपने-अपने रास्ते पर चलते हैं।”

इराकची ने कहा: “हमारा नज़रिया यही है कि सैन्य धमकी के जरिए कूटनीति करना परिणामकारी और उपयोगी नहीं हो सकता।”

उन्होंने कहा: “यदि कोई वार्ता करना चाहता है तो निश्चित रूप से धमकी, अधिक महत्वाकांक्षा और गैर-तार्किक मुद्दों को छोड़ना होगा। वार्ता की अपनी शालीनता होती है, इसे बराबरी के आधार पर, आपसी सम्मान के साथ और आपसी हितों के लिए होना चाहिए।”

अराक़ची के अनुसार, “अगर कोई केवल बल का उपयोग करके अपने उद्देश्य हासिल करना चाहे, तो यह निश्चित रूप से कूटनीति नहीं कहलाता।” विदेश मंत्री ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा: “हमारी राय स्पष्ट हैं, धमकी के साथ कोई वार्ता संभव नहीं है और वार्ता केवल तभी हो सकती है जब धमकियों और अधिक महत्वाकांक्षा को छोड़ा जाए।”

popular post

इज़रायल को पूरे मिडिल ईस्ट पर क़ब्ज़े का अधिकार है: अमेरिकी राजदूत

इज़रायल को पूरे मिडिल ईस्ट पर क़ब्ज़े का अधिकार है: अमेरिकी राजदूत अमेरिका, जो इज़रायली

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *