ईरान ने अमेरिका से वार्ता का कोई अनुरोध नहीं किया है: अराक़ची
ईरान के विदेश मंत्री ने सैयद अब्बास अराक़ची, ने आज 28 जनवरी (बुधवार) को सरकार की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि हाल के दिनों में उनके और अमेरिका के राष्ट्रपति के विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ़ के बीच कोई संपर्क नहीं हुआ है। उन्होंने कहा: “हमारी तरफ से कोई वार्ता का अनुरोध नहीं किया गया है।”
उन्होंने आगे कहा: “हालाँकि विभिन्न माध्यमों और देशों के द्वारा संपर्क किया जाता है और वे ईमानदारी से भूमिका निभाने की कोशिश करते हैं, जिससे हम संपर्क में हैं, लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया और हमारी तरफ से कोई अनुरोध भी नहीं है।”
विदेश मंत्री ने अमेरिका के दृष्टिकोण का मूल्यांकन करते हुए कहा, “एक ओर वे वार्ता की बात करते हैं और दूसरी ओर क्षेत्र में सैन्य गतिविधियाँ और तैनाती कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमेशा सैन्य और कूटनीति के मुद्दे होते रहे हैं और ये अपने-अपने रास्ते पर चलते हैं।”
इराकची ने कहा: “हमारा नज़रिया यही है कि सैन्य धमकी के जरिए कूटनीति करना परिणामकारी और उपयोगी नहीं हो सकता।”
उन्होंने कहा: “यदि कोई वार्ता करना चाहता है तो निश्चित रूप से धमकी, अधिक महत्वाकांक्षा और गैर-तार्किक मुद्दों को छोड़ना होगा। वार्ता की अपनी शालीनता होती है, इसे बराबरी के आधार पर, आपसी सम्मान के साथ और आपसी हितों के लिए होना चाहिए।”
अराक़ची के अनुसार, “अगर कोई केवल बल का उपयोग करके अपने उद्देश्य हासिल करना चाहे, तो यह निश्चित रूप से कूटनीति नहीं कहलाता।” विदेश मंत्री ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा: “हमारी राय स्पष्ट हैं, धमकी के साथ कोई वार्ता संभव नहीं है और वार्ता केवल तभी हो सकती है जब धमकियों और अधिक महत्वाकांक्षा को छोड़ा जाए।”

