ईरान ने दूसरे IR-6 के साथ यूरेनियम संवर्धन शुरू किया
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने खबर देते हुए कहा है कि ईरान ने IR-6 सेंट्रीफ्यूज के दूसरे कैस्केड के साथ यूरेनियम संवर्धन शुरू कर दिया है.
ईरान की ओर से यूरेनियम एनरिच्मेंट शुरू करने की खबर देते हुए इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी ने कहा कि ईरान ने अपने नतांज़ में स्थित भूमिगत परमाणु संयंत्र में हाल ही में लगाए गए तीन एडवांस IR-6 सेंट्रीफ्यूज के दूसरे कैस्केड के साथ एनरिच्मेंट का काम शुरू कर दिया है.
इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी ने सदस्य देशों को भेजी गई अपनी खास रिपोर्ट में कहा है कि कुल तीन कैस्केड में से पहले में 174 सेंट्रीफ्यूज थे, जबकि दुसरे कैस्केड में 5% एनरिच्मेंट होती है वहीँ अभी तक नतांज़ के तीसरे कैस्केड में कोई एटॉमिक सामग्री इंजेक्ट नहीं कि गई है.
दो दिन पहले भी इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि ईरान ने नतांज़ में स्थित अपने भूमिगत संयंत्र में यूरेनियम एनरिच्मेंट का काम शुरू कर दिया है. परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने कहा था कि ईरान ने एडवांस IR-6 सेंट्रीफ्यूज के पहले कैस्केड के साथ यूरेनियम को समृद्ध करना शुरू कर दिया है.
ईरान के परमाणु समझौते में अमेरिका के वापसी के बारे में कुछ घंटे पहले ही इस्राईल के जेरुशलम पोस्ट ने खबर देते हुए कहा कि इस्राईल के प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाक़ात की है.


popular post
नफरत फैलाने वालों के खिलाफ, हिम्मत से खड़ा होना भी देशभक्ति है: राहुल गांधी
नफरत फैलाने वालों के खिलाफ, हिम्मत से खड़ा होना भी देशभक्ति है: राहुल गांधी कांग्रेस
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा