ईरान ने जासूसी के आरोप में 11 लोगों को बंदी बनाया

सांकेतिक तस्वीर

ईरान ने जासूसी के आरोप में 11 लोगों को बंदी बनाया विदेशी खुफिया एजेंसियों के लिए जासूसी करने के आरोप में ईरान ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ईरान ने देश के दक्षिणी प्रांत बुशहर में 10 लोगों को विदेशी खुफिया एजेंसियों के लिए जासूसी करने के आरोप में बंदी बनाया है। ईरान की अधिकारिक न्यूज़ एजेंसी आईआरएनए {इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज़ एजेंसी} ने खबर देते हुए कहा है कि देश के खुफिया बलों ने अत्याधुनिक तरीके एवं निरंतर निगरानी के बाद बुशहर प्रांत में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है जो विदेशी खुफिया एजेंसियों के लिए जासूसी कर रहे थे।

हालांकि आईआरएनए ने उन देशों के नाम नहीं बताए हैं जिनसे इन संदिग्ध बंदियों का संबंध बताया जा रहा है। ईरानी न्यूज़ एजेंसी ने शत्रु देश इस्राईल और अमेरिका की ओर संकेत करते हुए कहा कि बंदी बनाए गए लोगों ने अमेरिका और इस्राईल के सहयोगी क्षेत्रीय देशों के लिए काम किया है।

वह क्षेत्रीय देश जिन की खुफिया एजेंसियां शत्रु देशों के साथ सहयोग करती हैं या पर्दे के पीछे उनके लिए काम करती हैं। बंदी बनाए गए लोग भी इन्हीं देशों के लिए काम कर रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार दसों लोग इन क्षेत्रीय देशों में ईरानी प्रवासी की तरह रहते हैं।

याद रहे कि इससे पहले भी ईरान के दक्षिणी पश्चिमी प्रांत में पानी के संकट को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच इस्राईल की खुफिया एजेंसी मोसाद से जुड़े एक समूह के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। मई 2019 में भी ईरानी न्यूज़ एजेंसी ने खबर देते हुए कहा था कि ईरानी सुरक्षा बलों ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के लिए देश के परमाणु एवं सैन्य स्थलों की जासूसी करने वाले 17 लोगों को गिरफ्तार किया था जिनमें से कुछ को मौत की सजा सुनाई गई थी।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *