ईरान ने फिर दिखाया दम, अरबील में आतंकी ठिकानों पर हमले

ईरान ने फिर दिखाया दम, अरबील में आतंकी ठिकानों पर हमले

ईरान ने इराक के कुर्दिस्तान प्रांत में स्थित आतंकी ठिकानों पर के बार कड़ी कार्रवाई करते हुए जमकर मिसाइल हमले किये।

ईरान की इस्लामी क्रांति संरक्षक बल की सैन्य इकाई ने इस से पहले खबर देते हुए कहा था कि उन्होंने एक आतंकी टीम का पर्दा फाश करते हुए 5 अपराधियों को बंदी बनाया है।

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार की सुबह आईआरजीसी ने कुर्दिस्तान के अरबील में आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल बरसाते हुए उन्हें नष्ट कर दिया। आईआरजीसी बल ने पहले कहा था कि उसने देश में आतंकवादी हमलों की योजना बनाने वाली एक आतकंवादी टीम का भंडाफोड़ करते हुए उसके पांच सदस्यों को गिरफ़्तार किया है।

आईआरजीसी ने गिरफ़्तार होने वाले आतंकवादियों से मिलने वाली गोपनीय जानकारी के बाद ही अरबील में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। इससे पहले पिछले साल सितम्बर में भी आईआरजीसी ने इराक़ के कुर्दिस्तान में कुछ ठिकानों पर मिसाइल दाग़े थे।

बता दें कि इराक के कुर्दिस्तान प्रांत में इस्राईल का जासूसी नेटवर्क काफी फैला हुआ है। ईरान पहले भी यहाँ मोसाद के ठिकानों पर कई हमले कर चुका है। ईरान का कहना है कि वह अपनी सीमाओं पर आतकंवादियों की उपस्थिति और उनकी गतिविधियों को सहन नहीं करेगा और इन इलाक़ों को ईरान विरोधी गुटों का गढ़ नहीं बनने देगा।

 

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *