भारत ने यूएई के रवाबी जहाज़ को छुड़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र से मदद मांगी

भारत ने यूएई के रवाबी जहाज़ को छुड़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र से मदद मांगी सऊदी अरब द्वारा यमन पर लगातार हो रहे अत्याचारों पर विश्व समुदाय मूक दर्शक बना हुआ है। पिछले कई सालों से यमन वासियों पर लगातार सऊदी अरब हमला कर रहा है जिसके चलते हज़ारों यमनी अपनी जान गंवा चुके हैं।

वहीँ अब यमन जनांदोलन की जवाबी कार्रवाई से अतिक्रमणकारी गठबंधन सकते में है। जवाबी कार्रवाई करते हुए यमन जनांदोलन अल हौसी ने सऊदी अरब के अलग अलग इलाक़ों पर हमले करता रहा है।

इन्हीं हालात के बीच ऐसी ही एक कार्रवाई में यमन ने यूएई के रवाबी नामक जहाज़ को यमन इस प्रतिरोधक संगठन ने अपने क़ब्ज़े में ले लिया है, जिसके बाद कई देशों में हलचल मची हुई है। इस जहाज़ में मौजूद क्रू मेंबर्स में से 7 भारत के हैं जिन्हें छुड़ाने के लिए भारत लगातार प्रयास कर रहा है। भारत ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है और संयुक्त राष्ट्र से इस बारे में मदद की गुहार लगाई है।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि उसकी रवाबी जहाज़ पर सवार चालक दल के सदस्यों से बात हुई है, जबकि हौसी संगठन का कहना है कि जहाज़ पर बेहद ख़तरनाक हथियार लदे हुए थे जिसे लाल सागर से पकड़ा गया था। भारत के चालक दल को बंधक बनाए जाने पर संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत टी एस त्रिमूर्ति ने बताया कि हम हौसियों से अपील करते हैं कि वह चालक टीम और जहाज़ को छोड़ने तक उनकी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी लें। वहीं संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को एक बयान में कहा हौसी संगठन के क़ब्ज़े में मौजूद जहाज़ के सभी चालक दल के सदस्यों से बातचीत की है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हौसियों ने दावा किया है कि जहाज़ में ख़तरनाक हथियार लदे हुए हैं वहीँ सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन का कहना है कि उसमें मेडिकल संबंधित सामान लदा हुआ है। भारतीय राजदूत ने कहा कि यह घटना इस इलाके में जारी तनाव को काफी बढ़ा सकती है, साथ ही इस क्षेत्र में नौवहन सुरक्षा को लेकर खतरा बढ़ सकता है।

भारत ने कहा है कि वह इस जहाज को चलाने वाली कंपनी के साथ संपर्क में हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हुआ है जब यमन में सऊदी गठबंधन की ओर से सैन्‍य अभियान काफ़ी तेज़ हो गया है। भारत ने यह भी आह्वान किया कि यमन पूरी तरह से सीजफायर लागू किया जाए। इसके बाद एक राजनीतिक प्रक्रिया को शुरू किया जाए, जिसमें महिलाओं को भी अहम भूमिका दी जाए।

आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि यमन में साल 2011 से गृहयुद्ध चल रहा है। हौसियों का कहना है कि उन्‍होंने इस जहाज़ में कई हथियार और बख्‍तरबंद वाहन पकड़े हैं, उन्‍होंने इसके वीडियो भी जारी किए हैं।

popular post

यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में भी हुए विस्फोट

यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *