भारत ने सीरिया को भेंट किया दो टन चावल: विदेश मंत्रालय

भारत ने सीरिया को खाद्य सुरक्षा मजबूत करने के लिए दो हजार टन चावल भेंट किया है। शुक्रवार को विदेश मंत्रालय ने ने बताया कि एक हजार टन की पहली खेप जो सीरिया के लिए भेजी गई थी वो गुरुवार को सीरिया पहुंच गई।

सीरिया में भारत के राजदूत हिफजुर रहमान ने वहां के स्थानीय प्रशासन मंत्री और राहत समिति के प्रमुख हुसैन मुखलौफ को पहली खेप सौंपी थी।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि शेष एक हजार टन चावल भी 18 फरवरी तक सीरिया पहुंच जाने की उम्मीद है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि सीरिया की सरकार ने आपातकालीन मानवीय सहायता के तौर पर भारत से चावल देने का अनुरोध किया था। बयान में कहा गया है कि भारत और सीरिया के बीच घनिष्ट और दोस्ताना संबंध रहे हैं।

बता दें कि सीरिया ISIS के आतंक के बाद से इस तरह की मुश्किलों से जूझ रहा हैं और भारत हर मुश्किल समय में सीरिया की मदद करता रहा रहा है

विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारत हमेशा सीरिया के लोगों के साथ एकजुटता में खड़ा है, और उस देश में आंतरिक संघर्ष के वर्षों के दौरान भी सहायता जारी रखा है।

विदेश मंत्रालय ने भी बताया कि भारत ने इससे पहले पिछले साल जुलाई में COVID-19 सहायता के रूप में सीरिया को 10 मीट्रिक टन दवाइयां भेंट की थीं।

popular post

ईरान, अमेरिका और इज़रायल को अपमानित करने में सफल रहा: शेख़ नईम क़ासिम

ईरान, अमेरिका और इज़रायल को अपमानित करने में सफल रहा: शेख़ नईम क़ासिम लेबनानी प्रतिरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *