नेतन्याहू ने अपने समर्थकों को न रोका तो इस्राईल में होगा खून खराबा

नेतन्याहू ने अपने समर्थकों को खतरनाक संदेश देते हुए कहा है कि नफ्ताली बैनेट जिस सरकार के गठन के लिए काम कर रहे हैं वह इस्राईल की सुरक्षा के साथ-साथ इस देश के भविष्य के लिए बेहद खतरनाक है। नेतन्याहू ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसी सरकार गैरकानूनी और अलोकतांत्रिक होगी।

नेतन्याहू की पत्नी के भाई ने उनसे भी दो कदम आगे बढ़ते हुए कहा कि नेतन्याहू को राजनीतिक रूप से एकांतवास में धकेलने के लिए जो राजनीतिक ड्रामा हो रहा है वह यहूदियों की पवित्र किताब के विरुद्ध है। साथ ही यह राजनैतिक ड्रामा उन सिद्धांतों और शिक्षाओं के विरुद्ध है जो पवित्र किताब ने यहूदियों को दी है यह इस्राईल राष्ट्र के साथ विश्वासघात है।

नेतन्याहू और उनकी पत्नी के भाई के इन बयानों के बाद इस्राईल में सरकार गठन के लिए प्रयासरत दक्षिणपंथी नेता नफ्ताली बैनेट के घर सामने सैकड़ों प्रदर्शनकारी जमा हो गए जो हाथों में प्लेकार्ड उठाए हुए थे जिन पर लिखा हुआ था कि वह विश्वासघाती है ।

वहीँ सोशल मीडिया पर भी नफ्ताली बैनेट और उनके साथियों के खिलाफ नफरत की लहर देखी जा रही है। इस्राईल के घटनाक्रम पर टाइम्स ऑफ इस्राईल ने कहा है कि नेतन्याहू के समर्थक बेहद खतरनाक हैं। जिस तरह वह अपने पूर्व साथियों के खिलाफ दावे कर रहे हैं और अपने पूर्व साथियों को विश्वासघाती बता रहे हैं उन्हें देखकर लगता है कि पता नहीं देश का भविष्य क्या है और वह किस ओर जा रहा है।

popular post

सऊदी अरब और इस्राईल एक सिक्के के दो पहलू, बड़ी रणनीतिक गलती कर बैठा रियाज़ 

सनआ:  सऊदी अरब की ओर से यमन के खिलाफ एक बार फिर सैन्य अभियान शुरू

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *