अगर ईरान के अस्तित्व पर ख़तरा आया, तो उसके साथ मिलकर लड़ेंगे: इराक़ी प्रतिरोध समूह
इराक़ के एक आतंकवाद-विरोधी प्रतिरोध समूह ने प्रतिज्ञा की है कि यदि अमेरिका और इस्राईल के साथ युद्ध से इस्लामी गणराज्य ईरान के अस्तित्व पर ख़तरा पैदा होता है, तो वह ईरान के साथ मिलकर युद्ध में शामिल होगा।
कताइब सय्यिद अल-शुहदा (Kata’ib Sayyid al-Shuhada) के महासचिव अबू अला अल-वलाई ने कहा, “अगर ईरान को अपने अस्तित्व के लिए वास्तविक ख़तरे का सामना करना पड़ता है, तो हम निश्चित रूप से उस लड़ाई में शामिल होंगे।
उन्होंने आगे कहा,
हालाँकि, अगर ख़तरा अस्तित्व के लिए नहीं है, तो हम इसमें शामिल नहीं होंगे, जैसा कि हमने ईरान के ख़िलाफ़ हालिया युद्ध के दौरान किया था। अल-वलाई ने इस बात पर ज़ोर दिया कि, उनके प्रतिरोधी गुट और तेहरान के बीच संबंध केवल राजनीतिक समानता या राजनीतिक समर्थन तक सीमित नहीं हैं।
अल-वलाई ने कहा,
ईरान के साथ हमारे संबंध ऐतिहासिक और धार्मिक हैं। हम ईरान को अपना पड़ोसी और मित्र मानते हैं। आईएसआईएस (दाइश, आतंकवादी समूह) के ख़िलाफ़ युद्ध के दौरान उसने हर तरह से हमारा समर्थन किया। इसमें रसद संबंधी सहायता, प्रशिक्षण और हथियारों से लेकर ईरानी सलाहकारों की भागीदारी तक शामिल थी।”
इराक़ के इस प्रमुख प्रतिरोधी नेता ने कहा, “यह धर्म और पड़ोसी होने के संबंधों पर आधारित एक गहरा और पुराना रिश्ता है, जिसे तोड़ा नहीं जा सकता। एक ही युद्धभूमि पर और एक ही खाई में लड़ते हुए हमारा खून एक-दूसरे के खून में मिला है।”


popular post
इस्राईली जेलों में पत्रकार बुशरा अल-तवील के साथ दुर्व्यवहार; 50 दिनों से एकांत कारावास में
इस्राईली जेलों में पत्रकार बुशरा अल-तवील के साथ दुर्व्यवहार; 50 दिनों से एकांत कारावास में
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा