हिज़्बुल्लाह ने हमें दो हज़ार साल पीछे धकेल दिया है: किर्यात शिमोना के निवासी
क़िर्यात शिमोना नामक यहूदी बस्ती के निवासियों ने इस क्षेत्र की सुरक्षा और आर्थिक स्थिति को लेकर गहरी निराशा व्यक्त की और कहा कि हिज़्बुल्लाह ने “हमें दो हज़ार साल पीछे लौटा दिया है।”
क़िर्यात शिमोना की नगरपालिका ने आज सुबह आम हड़ताल की घोषणा की और अधिकांश नगर सेवाओं को निलंबित कर दिया। इसी बीच, दर्जनों निवासी यरुशलम में इज़राली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय के सामने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए और उन्होंने युद्धविराम समझौते की निंदा करते हुए तख्तियां उठाई थीं।
क़िर्यात शिमोना मोना के मेयर “अवीखाय स्टर्न” ने एक तख्ती उठा रखी थी, जिस पर लिखा था: “हिज़्बुल्लाह ट्रंप का धन्यवाद करता है।” यह उस समझौते के विरोध में था जो ट्रंप की निगरानी में, ईरान के दबाव के चलते हिज़्बुल्लाह के साथ युद्धविराम के रूप में किया गया।
क़िर्यात शिमोना की एक निवासी “ताली कोहेन” ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा: “यह बिना किसी संदेह के एक बड़ी गलती है। यह गुस्सा दिलाने वाला और शर्मनाक है।”
क़िर्यात शिमोना के निवासियों की नाराज़गी दरअसल उस सुरक्षा ढांचे पर सवाल है, जिसका दावा बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) की सरकार लंबे समय से करती रही है। सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को बार-बार संघर्ष, डर और आर्थिक ठहराव का सामना करना पड़ रहा है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सख्त सैन्य नीति के बावजूद स्थायी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो सकी है।
दूसरी ओर, हिज़बुल्लाह (Hezbollah) को उसके समर्थक एक “प्रतिरोध शक्ति” के रूप में देखते हैं, जो क्षेत्र में शक्ति संतुलन बनाए रखने का दावा करती है। उनका तर्क है कि अगर ऐसा प्रतिरोध न हो, तो एकतरफा दबाव और सैन्य कार्रवाई और अधिक बढ़ सकती है।
पूरे परिदृश्य में, कुछ विश्लेषक मानते हैं कि, हिज़्बुल्लाह का दबाव ही वह कारण बना, जिसने इज़रायल को युद्धविराम जैसे क़दम उठाने पर मजबूर किया—जिसे वे “रणनीतिक संतुलन” के रूप में देखते हैं।


popular post
हिज़्बुल्लाह ने हमें दो हज़ार साल पीछे धकेल दिया है: किर्यात शिमोना के निवासी
हिज़्बुल्लाह ने हमें दो हज़ार साल पीछे धकेल दिया है: किर्यात शिमोना के निवासी क़िर्यात
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा