हसन नसरुल्लाह : युद्ध नहीं चाहते लेकिन किसी से डरते भी नहीं

हसन नसरुल्लाह : युद्ध नहीं चाहते लेकिन किसी से डरते भी नहीं

हिज़्बुल्लाह लेबनान के प्रमुख के बयान की इस्राईल में गूँज मची हुई है। लेबनान के प्रभावी राजनैतिक दल एवं लोकप्रिय जनांदोलन हिज़्बुल्लाह के प्रमुख सय्यद हसन नसरुल्लाह का बयान इस्राईली मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है।

हिज़बुल्लाह के महासचिव सय्यद हसन नसरुल्लाह अलग अलग अवसर पर स्पीच और इंटरव्यू देते हैं जिसकी गूंज लंबे समय तक क्षेत्रीय विशेष कर इस्राईली मीडिया में बनी रहती है।

तस्नीम न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में सय्यद हसन नसरुल्लाह ने अल-आलम चैनल को एक इंटरव्यू दिया जो इस्राईली मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। हिब्रू मीडिया ने ज़ोर देते हुए कहा कि हिज़बुल्लाह के महासचिव ने बहुत महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की है जिनमें से सबसे महत्वपूर्ण हिज़बुल्लाह को वायु रक्षा प्रणाली थी।

इस्राईल के कान मीडिया समूह के इस्राईली मामलों के संवाददाता ने हसन नसरुल्लाह की टिप्पणी पर बात करते हुए कहा कि हिज़बुल्लाह के महासचिव ने अगस्त 2019 में बैरूत के दक्षिणी उपनगरों पर इस्राईल के आक्रमण का उल्लेख किया। उस समय हसन नसरुल्लाह ने धमकी दी थी कि इस्राईल का कोई भी विमान अगर हमारी सीमा में आया तो हिज़बुल्लाह उसे मार गिराएगा।

कान समूह के इस पत्रकार ने कहा कि नसरुल्लाह ने आज अल-आलम को बताया कि वायु रक्षा प्रणालियों की सक्रियता उत्कृष्ट परिणाम दे रही है और लेबनान के ऊपर से उड़ान भरने वाले इस्राईली ड्रोन की संख्या में कमी आई है। हसन नसरुल्लाह ने उदाहरण देते हुए कहा कि बुक़ाअ क्षेत्र में महीने दो महीने में एक बार इस्राईली ड्रोन हवाई हमला करता था लेकिन अब लेबनान की सरहदों में उड़ने वाले ड्रोन और हवाई जहाज़ ने भी अपने रास्ते बदल दिए हैं।

इस्राईल के इस रिपोर्टर ने ज़ोर देते हुए कहा कि नसरुल्लाह ने बेहद महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और इस्राईल द्वारा ईरान को दी जाने वाली धमकी के बारे में कहा कि इस्राईल और इसी तरह अमेरिका ईरान पर किसी भी तरह के हमले से डरते हैं। हिज़बुल्लाह के महासचिव का अल-आलम चैनल से बातचीत के दौरान यह जुमला भी हिब्रू मीडिया में बहुत अधिक गूंजा कि “हम कभी जंग नहीं चाहते लेकिन हां जंग से डरते भी नहीं हैं”।

एक इस्राईली वेबसाइट ने कहा कि नसरुल्लाह ने अपने इंटरव्यू में कहा कि हिज़बुल्लाह की वायु रक्षा प्रणाली ने लेबनान के हवाई क्षेत्र में इस्राईल की गतिविधियों को कम कर दिया है। सय्यद हसन नसरुल्लाह ने ईरान के परमाणु समझौते के बारे में कहा कि ईरान के साथ किसी भी तरह का युद्ध ख़ुद अमेरिकी हितों के ख़िलाफ़ होगा।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *