ग़ाज़ा में युद्ध विराम समझौते पर सहमति के बाद हमास का बयान

ग़ाज़ा में युद्ध विराम समझौते पर सहमति के बाद हमास का बयान

फिलिस्तीनी प्रतिरोध आंदोलन समूह हमास ने गुरुवार तड़के यह पुष्टि की कि उसने ग़ाज़ा पट्टी में युद्ध-विराम के लिए इज़रायल के साथ समझौता कर लिया है।

हमास ने अपने बयान में कहा:
“शर्म अल-शेख़ में ट्रंप के प्रस्ताव पर फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध समूहों और हमास के बीच ज़िम्मेदाराना और गंभीर बातचीत के बाद यह समझौता हुआ है, जिसका मक़सद फ़िलिस्तीनी जनता पर हो रहे विनाशकारी युद्ध को समाप्त करना और ग़ाज़ा पट्टी से इज़रायली क़ब्ज़े को खत्म करना है। यह समझौता युद्ध को समाप्त करता है, क़ब्ज़ाधारियों की वापसी सुनिश्चित करता है, मानवीय सहायता की आवाजाही और क़ैदियों की अदला-बदली को आसान बनाता है।”

अल-मयादीन चैनल ने इस बयान के हवाले से रिपोर्ट किया:
“हम अपने मध्यस्थ भाई देशों — क़तर, मिस्र और तुर्की — के प्रयासों की गहराई से सराहना करते हैं। हम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भी आभारी हैं, जिन्होंने स्थायी युद्ध-विराम और ग़ाज़ा पट्टी से इज़रायली बलों की पूरी तरह वापसी के लिए मेहनत की।”

बयान में आगे कहा गया:
“हम ट्रंप, समझौते की गारंटी देने वाले देशों और तमाम अरब, इस्लामी व अंतरराष्ट्रीय पक्षों से अपील करते हैं कि वे इज़रायली क़ब्ज़ाधारी शासन को समझौते की सभी शर्तों को पूरी तरह लागू करने के लिए बाध्य करें और किसी तरह की टालमटोल या उल्लंघन से रोकें।”

हमास ने आगे कहा:
“हम अपने महान फ़िलिस्तीनी लोगों को सलाम पेश करते हैं — चाहे वे ग़ाज़ा, यरूशलम या वेस्ट बैंक में हों, या वतन से बाहर — जिन्होंने बेमिसाल साहस, इज़्ज़त और क़ुर्बानी का परिचय दिया और उन फ़ासीवादी क़ब्ज़ाधारियों की योजनाओं को नाकाम किया जो उन्हें और उनके राष्ट्रीय अधिकारों को मिटाने पर तुले थे। इन बलिदानों ने इज़रायली क़ब्ज़ाधारियों के हुकूमत और विस्थापन के मंसूबों को नाकाम बना दिया है।”

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *