हमास ने अफगानिस्तान में सत्ता हासिल करने पर तालिबान को बधाई दी

हमास ने अफगानिस्तान में सत्ता हासिल करने पर तालिबान को बधाई दी फिलिस्तीन प्रतिरोध के अग्रणी दल हमास ने अफगानिस्तान में सत्ता हासिल करने पर तालिबान को बधाई दी है।

हमास ने एक बयान जारी करते हुए अफगानिस्तान सत्ता पर कब्जा करने के लिए तालिबान को बधाई दी है। 2007 से फिलिस्तीन के ग़ज़्ज़ा पट्टी पर शासन करने वाले हमास ने कहा है कि 20 साल के लंबे संघर्ष के बाद मिली इस जीत पर हमास तालिबान आंदोलन एवं उसके साहसिक नेतृत्व को इस जीत की बधाई देता है।

याद रहे कि इस्राईल और उसके पश्चिमी घटक हमास को आतंकवादी संगठन के रूप में पहचानते हैं। अफगानिस्तान में अमेरिका और उस के पश्चिमी घटकों की उपस्थिति के 20 साल बाद भी रविवार को तालिबान ने पूरे अफगानिस्तान को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

अफ़ग़ान सेना के आत्मसमर्पण और राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़कर भाग जाने के बाद काबुल पर भी तालिबान का नियंत्रण हो गया है। तालिबान ने मई महीने में ही अमेरिकी सेना एवं नाटो के अफगानिस्तान से निकलने की घोषणा के साथ तेजी से पूरे देश में अपने हमलों को बढ़ा दिया था।

यूरो न्यूज़ अरेबिक की रिपोर्ट के अनुसार हमास ने अपने बयान में कहा है कि हमास जन आंदोलन अफगानिस्तान के मुस्लिम समुदाय और देश में रहने वालों लोगों के बीच एकता , स्थिरता एवं समृद्धि हासिल करने के लिए तालिबान नेतृत्व की सफलता की कामना करता है।

हमास ने अफगानिस्तान के विभिन्न हिस्सों में अमेरिकी अतिक्रमण की हार पर अफगानिस्तान को बधाई दी है। हमास ने कहा कि जन प्रतिरोध विशेषकर फिलिस्तीन की मुजाहिद मिल्लत, कामयाबी और अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के साथ आजादी का एकमात्र रास्ता जन प्रतिरोध है।

याद रहे कि फिलिस्तीनी प्रतिरोधी आंदोलन हमास और इस्राईल के बीच 2008 से लेकर अब तक चार युद्ध हो चुके हैं जिनमें आखिरी जंग मई 2021 में हुई थी।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *