हमास की अपील, इस्राईल के खिलाफ एकजुट हों फिलिस्तीनी दल

फिलिस्तीन के अग्रणी प्रतिरोधी दल और ग़ज़्ज़ा प्रशासन संभालने वाले हमास ने सभी फिलिस्तीनी संगठनों से अपील की है कि वह वर्तमान हालात को देखते हुए एक संयुक्त ऑपरेशन रूम बनाएं और अपनी क्षमता को इस्राईल के खिलाफ एकजुट करें तथा मिसाइलों को तैयार रखें।
फिलिस्तीनी आंदोलन हमास ने हाल के दिनों में हिंसा बढ़ने के बाद ग़ज़्ज़ा पट्टी में मौजूद फिलिस्तीनी गुटों से लामबंद होने और इस्राईल के खिलाफ अपनी मिसाइलों को लैस करने का आह्वान किया है।

हमास ने बयान जारी करते हुए कहा कि हम ग़ज़्ज़ा पट्टी के बहादुर और साहसी प्रतिरोधी दलों से दुश्मन के गढ़ों और सैन्य और महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमला करने और मिसाइलों को अलर्ट करनेका आह्वान करते हैं।

हम फिलिस्तीनियों और कुद्स प्रदर्शनों में भाग लेने वालों के लिए अपने समर्थन को ज़ोरदार अंदाज़ में दोहराते हैं , हालिया दिनों में यह विरोध प्रदर्शन सरकारी अत्याचार और बढ़ती हिंसा का केंद्र बन गए। हम एक बार फिर दोहराते हैं कि यरूशलम फिलिस्तीन का दिल है।

फिलिस्तीनी मुजाहिदों ने पिछले दो दिन में पिछले एक साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ग़ज़्ज़ा से मिलने वाले ज़ायोनी शहरों पर 40 रॉकेट दागे हैं, जो लगभग एक साल में एक दिन में सबसे अधिक आंकड़ा है। इस्राईल ने ग़ज़्ज़ा से दाग़े गए 36 में से सिर्फ 6 रॉकेट को ट्रैक करने में सफलता पायी थी जिसके बाद इस्राईल में हाई अलर्ट है।

 

 

popular post

इज़रायल के ख़िलाफ़ पहले से घोषित ऑपरेशन शुरू हो चुके हैं: आईआरजीसी

इज़रायल के ख़िलाफ़ पहले से घोषित ऑपरेशन शुरू हो चुके हैं: आईआरजीसी ईरान के इस्लामिक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *