हमास ने भी इस्राईल के जवाब में शहरों को निशाना बनाना शुरू किया

फिलिस्तीन के खिलाफ इस्राईल के हमलों से शुरू हुआ इस्राईल हमास संघर्ष चरम पर पहुंच गया है। फिलिस्तीनी आंदोलन हमास और इस्राईल के बीच मिसाइल युद्ध छिड़ा हुआ है। जहाँ इस्राईल ग़ज़्ज़ा में आम रिहायशी बस्तियों को निशाना बना रहा है अब खबर आई है कि शनिवार को ग़ज़्ज़ा की तरफ से दागे गए रॉकेट से इस्राईल के एक नागरिक की मौत हो गई है। यह रॉकेट केंद्रीय शहर रमत गण पर आकर गिरा था, जो तल अवीव के पास स्थित है।

इस्राईल पुलिस के प्रवक्ता मिकी रोसनफील्ड ने ट्विटर पर बताया है, ‘रमत गण पर हुए रॉकेट हमले में एक शख्स की मौत हो गई है। इसके साथ ही आपातकालीन सर्विस की ओर से भी कहा गया है कि डॉक्टरों ने एक शख्स के गंभीर रूप से घायल होने की बात कही थी, जिसकी बाद में मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि ये रॉकेट रमत गण की एक सड़क पर आकर गिरा था। जिसमें 50 साल का एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीँ ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के बर्बर हमलों में कम से कम 139 लोगों की मौत हो गई है जिस में बड़ी संख्या में महिलाऐं और बच्चे शामिल हैं।

popular post

अराक़ची का अमेरिका को कड़ा संदेश: यदि आप सुरक्षित रहना चाहते हैं, तो हमारे क्षेत्र को छोड़ देना ही बेहतर होगा

अराक़ची का अमेरिका को कड़ा संदेश: यदि आप सुरक्षित रहना चाहते हैं, तो हमारे क्षेत्र

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *