फिलिस्तीन की अर्थव्यवस्था के लिए 100 मिलीयन यूरो देगा जर्मनी

फिलिस्तीन की अर्थव्यवस्था के लिए 100 मिलीयन यूरो देगा जर्मनी जर्मनी ने एलान किया है कि वह फिलिस्तीनी अर्थव्यवस्था का समर्थन करने के लिए अगले 2 वर्षों में 100 मिलीयन यूरो की सहायता करेगा।

फिलिस्तीन की अर्थव्यवस्था का समर्थन करने के लिए जर्मनी ने अगले 2 वर्षों में विभिन्न परियोजनाओं में 100 मिलीयन यूरो का समर्थन करने की घोषणा की है।

अल वतन कुवैत की रिपोर्ट के अनुसार फिलिस्तीन के रामल्लाह में जर्मन दूतावास ने एक बयान में कहा है कि जर्मनी की ओर से दी जा रही सहायता का उद्देश्य कोरोना महामारी के असर को कम करना, जवानों एवं युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना एवं प्रशासनिक सुधारों तथा नगरपालिकाओं का समर्थन करना है।

याद रहे कि मई में फिलीस्तीन और इस्राईल के बीच चले 11 दिवसीय संघर्ष के बाद भी जर्मनी ने ग़ज़्ज़ा पट्टी को मानवीय सहायता देने की घोषणा की थी। जर्मनी ने घोषणा की थी कि वह ग़ज़्ज़ा पट्टी में मानवीय सहायतार्थ 40 मिलीयन यूरो अदा करेगा।

फिलिस्तीन की ग़ज़्ज़ा पट्टी पर फिलिस्तीन मुजती आंदोलन के अग्रणी दल हमास का शासन है। यूरोपीय संघ , इस्राईल और अमेरिका हमास को एक आतंकवादी संगठन मानते हैं।

हमास और इस्राईल के बीच मई में उस वक्त संघर्ष छिड़ गया था जब रमज़ान के पवित्र महीने में इस्राईल क़ुद्स के शैख़ जर्राह में रह रहे फिलिस्तीनियों को जबरन निकालना चाहता था जिसके बाद इस्राईल और हमास के बीच 11 दिवसीय युद्ध हुआ और इस्राईल को 4 हजार से अधिक प्रतिरोधी मिसाइलों का सामना करना पड़ा था। इस युद्ध के बाद इस्राईल को अपनी इस योजना से पीछे हटना पड़ा था।

popular post

बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन

बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन बहरीन के लोगों ने

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *