इस्राईल की उत्तरी सीमा पर पहुंचे जनरल नरवणे , सीमा प्रबंध का जाएज़ा लिया

इस्राईल की उत्तरी सीमा पर पहुंचे जनरल नरवणे , सीमा प्रबंध का जाएज़ा लिया भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल एमएम नरवणे इस्राईल की यात्रा पर गए हुए हैं।

इस्राईल यात्रा पर गए हुए जनरल नरवणे ने मंगलवार को इस्राईल की उत्तरी सीमा का दौरा करते हुए रक्षा बलों से सीमा सुरक्षा प्रबंधन के बारे में जानकारी ली। इस्राईल और भारत के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए जनरल नरवणे अपनी पहली इस्राईल यात्रा पर रविवार को तल अवीव पहुंचे थे।

जनरल नरवणे की इस्राईल की उत्तरी सीमा यात्रा का उल्लेख करते हुए भारतीय थल सेना ने ट्वीट करते हुए कहा कि जनरल एमएम नरवणे ने इस्राईल की उत्तरी सीमा का दौरा किया। उन्हें इस्राईल के रक्षा बलों द्वारा इलाके और सीमा प्रबंधन पहलुओं पर जानकारी दी गई।

याद रहे कि इससे पहले जनरल नरवणे ने इस्राईल की ग्राउंड फोर्सेस के प्रमुख मेजर जनरल तामीर यादई से मुलाकात करते हुए दोनों देशों के आपसी सहयोग को बढ़ाने के विकल्पों पर चर्चा की थी। जनरल नरवणे ने आतंकवाद रोधी अभियान के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी हासिल करने के लिए इससे पहले इस्राईल सेना की विशेष अभियान इकाई का भी दौरा किया था।

विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा सचिव अजय कुमार की इस्राईल यात्रा के कुछ दिनों बाद ही जनरल नरवणे की इस्राईल की 5 दिवसीय यात्रा की शुरुआत हुई है। इस्राईल दौरे के पहले दिन ही उन्हें लातरून में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था। जनरल नरवणे से पहले अगस्त में ही तत्कालीन वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने भी इस्राईल की चार दिवसीय यात्रा की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles