ग़ाज़ा की हुकूमत एक आंतरिक मामला है: फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध समूह 

ग़ाज़ा की हुकूमत एक आंतरिक मामला है: फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध समूह 
हमास, इस्लामिक जिहाद और पॉपुलर फ़्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ़ फ़िलिस्तीन (PFLP) ने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए ग़ाज़ा पर किसी भी विदेशी नियंत्रण या संरक्षकता को सख़्ती से खारिज किया है। बयान में कहा गया कि ग़ाज़ा के लोगों और प्रतिरोध ने अपनी ऐतिहासिक दृढ़ता और बहादुरी से इज़रायली अपराधों का डटकर सामना किया है।
संगठनों ने ज़ोर दिया कि जबर्दस्ती पलायन (forced displacement) की सारी साज़िशें नाकाम हो गई हैं, और ग़ाज़ा शहर में शरणार्थियों की वापसी, उस क़ौमी इरादे का प्रतीक है जो अपने वतन से उखाड़े जाने को कभी स्वीकार नहीं करेगा।
प्रतिरोध गुटों ने कहा कि पिछले दो सालों से ग़ाज़ा के लोगों की डटकर मुक़ाबले ने इज़रायल की राजनीतिक और सुरक्षा योजनाओं को नाकाम कर दिया है, और इज़रायली शासन अपने मक़सद में असफल रहा है, वह ग़ज़ा के लोगों को मिटा नहीं सका।
उन्होंने ऐलान किया कि सभी फ़िलिस्तीनी राजनीतिक धड़ों की भागीदारी से एक एकीकृत राष्ट्रीय राजनीतिक प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
संगठनों ने बताया कि वे मिस्र के सहयोग से एक व्यापक और तत्काल राष्ट्रीय सम्मेलन की योजना बना रहे हैं, ताकि संघर्ष-विराम के बाद एक साझा राजनीतिक रुख अपनाया जा सके और राष्ट्रीय संस्थाओं के पुनर्निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाया जा सके।
अंत में, इन गुटों ने दोहराया कि, ग़ाज़ा की शासन-व्यवस्था तय करना केवल फ़िलिस्तीनी जनता का आंतरिक अधिकार है, और यह भी कहा कि वे क़ब्ज़े की समाप्ति, आत्मनिर्णय के अधिकार और यरूशलेम को राजधानी बनाकर स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी राज्य की स्थापना तक अपने प्रतिरोध को जारी रखेंगे।

popular post

इस्लामी उम्मत को कमज़ोर करने के लिए सऊदी अरब को दंडित किया जाना चाहिए: अंसारुल्लाह

इस्लामी उम्मत को कमज़ोर करने के लिए सऊदी अरब को दंडित किया जाना चाहिए: अंसारुल्लाह

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *