इस्राईल में चार लोगों की चाकू मारकर हत्या

इस्राईल में चार लोगों की चाकू मारकर हत्या दक्षिणी इस्राईली शहर बीर्शेबा  में एक शॉपिंग सेंटर के पास कथित तौर पर चाकू से हमला करने के बाद एक फिलिस्तीनी व्यक्ति को घातक रूप से गोली मार दी गई जिसमें कम से कम चार लोग मारे गए और दो अन्य घायल हो गए।

स्थानीय मीडिया ने संदिग्ध हमलावर की पहचान 33 वर्षीय अहमद अल-कियान के रूप में की जो एक शिक्षक था और हुरा शहर का रहने वाला था और उसे आईएसआईएस समूह से कथित संबंधों के लिए कैद किया गया था। इस्राईली पुलिस ने कहा कि उसे एक पेट्रोल स्टेशन पर एक राहगीर ने गोली मार दी थी।

दक्षिणी इस्राईल के बीर्शेबा शहर में एक फिलिस्तीनी व्यक्ति ने चार लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी और दो अन्य को घायल कर दिया। मौके पर मौजूद हथियारबंद लोगों ने हमलावर को भी मार डाला। पुलिस ने बताया कि हमलावर ने पहले अपनी कार को एक साइकल चालक पर चढ़ा दिया और फिर सिटी सेंटर इलाके में पांच लोगों को मार दिया। आनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो फुटेज में हथियारबंद लोगों को हमलावर को घटना स्थल पर ही गोली मारते दिखाया गया है।

इस्राईल पुलिस के प्रमुख कोबी शबताई ने इसे आतंकवादी घटना बताया। शबताई ने कहा कि हमलावर चार साल जेल की सजा काट चुका था। इस्राईल पुलिस के प्रमुख ने कहा कि ऐसा लगता है कि हमलावर ने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि इस्राईली मीडिया ने हमलावर की पहचान 34 वर्षीय फिलिस्तीनी व्यक्ति के रूप में की है जो पास के हुरा के बेदौइन शहर का रहने वाला था। उसने माना था कि 2015 में वह सीरिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट में शामिल होना चाहता था जिसके बाद उसे चार साल कैद की सजा हुई थी।

इस्राईल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने हमले पर दुख जताया है। बेनेट ने एक बयान जारी कर हमले में मारे गए लोगों के स्वजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है और कहा कि आतंकवादियों और उनकी मदद करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles