रोम में मिलेंगे इस्राईल और बहरैन के विदेश मंत्री

रोम में मिलेंगे इस्राईल और बहरैन के विदेश मंत्री

इस्राईल के साथ संबंधों के सामान्यकरण के बाद एवं उससे पहले भी इस्राईल से संबंधों को लेकर जिस अरब देश की सर्वाधिक चर्चा होती है उनमें एक बहरैन भी है।

रोम में इस्राईल और बहरैन के विदेश मंत्रियों की संभावित बैठक दोनों देशों के बीच मधुर संबंधों का एक और जीता जागता उदाहरण है।

अल खलीज ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल के विदेश मंत्रालय ने ऐलान किया है कि विदेश मंत्री याईर लैपिड रविवार को इटली की राजधानी रोम में अपने बहरैनी समकक्ष अब्दुल लतीफ अल जायानी से मुलाकात करेंगे।

इस्राईल विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किए गए इस बयान में दोनों नेताओं की बैठक के बारे में विस्तार से कुछ भी नहीं बताया गया है। इस्राईल में नई सरकार के कार्यभार संभालने के बाद से यह पहला अवसर है जब दोनों देशों के विदेश मंत्री मुलाकात करेंगे।

संयुक्त अरब अमीरात में इस्राईल के दूतावास एवं दुबई में वाणिज्य दूतावास के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए लैपिड की मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा से पहले बहरैन के विदेश मंत्री इटली के रोम में अपने इस्राईली समकक्ष से मुलाकात करेंगे।

बता दें कि रोम में इस्राईल और बहरैन के विदेश मंत्रियों की संभावित बैठक दोनों देशों के बीच मधुर संबंधों का एक और जीता जागता उदाहरण है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *