मनोज जरांगे की भूख हड़ताल की घोषणा के बाद” मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की 

मनोज जरांगे की भूख हड़ताल की घोषणा के बाद” मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की 

मराठा सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे द्वारा 30 मई से भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मराठा आरक्षण के लिए गठित उपसमिति के अध्यक्ष और मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश कर दी है। उल्लेखनीय है कि पिछले आंदोलन के दौरान मनोज जरांगे ने विखे पाटिल को भी निशाने पर लिया था।

मनोज जरांगे ने शनिवार को घोषणा की कि वह 30 मई से आमरण भूख हड़ताल शुरू करेंगे, जो उनकी मृत्यु तक जारी रहेगी। मीडिया में उनके इस ऐलान के सुर्खियों में आते ही मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “अगर मेरे इस्तीफे से मनोज जरांगे को संतोष मिलता है, तो मैं उपसमिति के अध्यक्ष पद से चिपके रहने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा।”

उन्होंने सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए कहा, “अब तक मराठा आरक्षण के संबंध में हमने जो भी फैसले किए हैं, उन पर किसी भी अदालत ने रोक नहीं लगाई है। हम उन मराठा आंदोलनकारियों के बच्चों को नौकरी देने की कोशिश कर रहे हैं, जिनकी आंदोलन के दौरान मृत्यु हो गई थी।”

विखे पाटिल ने बताया, “हम उन्हें एसटी कॉर्पोरेशन में नौकरी देने के लिए तैयार थे, लेकिन उन्होंने उसे स्वीकार नहीं किया। अब हम उन्हें महावितरण और एमआईडीसी में नौकरी देने का प्रयास कर रहे हैं।”

राज्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि, “जीआर के अनुसार कुनबी प्रमाणपत्र बांटने का काम जारी है। अब स्थानीय विधायक की जिम्मेदारी है कि वह इस काम में तेजी लाए। सरकार ने इसमें कोई कमी नहीं छोड़ी है।”

उन्होंने यह भी कहा, “यह सही है कि सतारा गजट को अभी लागू नहीं किया गया है, लेकिन उस पर काम जारी है। मैं स्वयं मनोज जरांगे से मुलाकात कर उन्हें अब तक किए गए कार्यों की पूरी जानकारी दूंगा। यदि कोई गलतफहमी होगी तो उसे दूर करने की कोशिश की जाएगी।”

उन्होंने कहा कि सरकार ने जितने भी वादे किए थे, उनमें से हर एक को पूरा करने का प्रयास किया गया है।

popular post

यमन ने सऊदी अरब के खिलाफ अपने लक्ष्यों का दायरा बढ़ाया

यमन ने सऊदी अरब के खिलाफ अपने लक्ष्यों का दायरा बढ़ाया यमन की अंसारुल्लाह सेनाओं

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *