यमन, मआरिब में भीषण जंग जारी, 60 की मौत

यमन, मआरिब में भीषण जंग जारी, 60 की मौत  पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से सऊदी नीत अतिक्रमणकारी गठबंधन के हमलों का सामना कर रहे यमन में संघर्ष तेज़ हो गया है।

यमन के मआरिब शहर की आज़दी के लिए यमन सेना ने स्वयंसेवी समूहों के साथ मिलकर फिर से अभियान शुरू कर दिया है। यमन सेना ने अंसारूल्लाह जनांदोलन के साथ मिलकर मआरिब शहर पर हमला किया।

मआरिब शहर पर यमन सेना एवं स्वंयसेवकों के हमले के बाद छिड़े संघर्ष में कम से कम 65 लोगों की मौत हो गई है। तेल संपदा से मालामाल यमन के मआरिब प्रान्त पर सउदी अतिक्रमणकारी गठबंधन का कब्जा है।

यमन सेना ने यमन जनांदोलन अंसारुल्लाह के साथ मिलकर मआरिब शहर पर हमला किया। यमन जन आंदोलन अंसारुल्लाह ने यमन सेना के साथ मिलकर मआरिब शहर पर हमला किया। रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण इस शहर पर अंसारुल्लाह की पकड़ मजबूत हो गई है।

कहा जा रहा है कि जून महीने के बाद मआरिब की आजादी के लिए अंसारुल्लाह की ओर से चलाया गया यह सबसे बड़ा सैन्य अभियान है। इससे पहले जून में लगातार तीन दिन तक यमन सेना एवं अतिक्रमणकारी गठबंधन के बीच संघर्ष हुआ था जिसमें दोनों और से कम से कम 111 लोग मारे गए थे।

समाचार एजेंसी एएफ़पी से बात करते हुए यमन एक अधिकारी ने कहा है कि 48 घंटे के भीतर हुए संघर्ष में अंसारुल्लाह से जुड़े 43 लोगों की मौत हुई है वही गठबंधन के 22 लड़ाके मारे गए हैं और 50 अन्य घायल हुए हैं।

कहा जा रहा है कि यमन में हालिया संघर्ष, सऊदी अरब के सैन्य बेस पर हुए हमले के बाद तेज हुआ है। यमन के उत्तरी हिस्से में स्थित सैन्य बेस पर यमन जन आंदोलन ने हमला किया था जिसमें गठबंधन सेना के 30 लड़ाकों की मौत हो गई थी।

याद रहे कि यमन के अपदस्थ राष्ट्रपति मंसूर हादी के देश छोड़कर भागने के बाद से ही सऊदी अरब के नेतृत्व में यमन की नाकाबंदी जारी है। सऊदी अरब की ओर से यमन पर थोपी गई जंग में लाखों लोग बेघर हो गए हैं। जबकि 11 मिलियन से अधिक बच्चे कुपोषण से पीड़ित हैं।

हाल ही में यमन की बदहाल स्थिति पर बात करते हुए यूनिसेफ के कार्यकारी निदेशक ने कहा था कि यमन में लगभग 11,3 मिलियन बच्चों को जिंदा रहने के लिए तत्काल सहायता की आवश्यकता है।

यहां हर 10 मिनट में एक बच्चा मौत का शिकार हो रहा है। यूनिसेफ के कार्यकारी अध्यक्ष के अनुसार यमन के 11 मिलियन से अधिक बच्चों को जिंदा रहने के लिए तत्काल मानवीय सहायता की जरूरत है। यहाँ हर 10 मिनट में एक बच्चा काल के गाल में समा जा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र बार बार यमन युद्ध को बंद करने का आह्वान कर चुका है। यमन सरकार 2016 के बाद से ही बंद कर दिए गए सनआ एयरपोर्ट को खोले जाने एवं युद्धविराम से पहले इस देश की नाकाबंदी को खत्म करने की मांग करती रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles