हिज़्बुल्लाह के हमलों से डरकर 11 हज़ार इज़रायली नागरिकों ने  पलायन के लिए आवेदन दिया 

हिज़्बुल्लाह के हमलों से डरकर 11 हज़ार इज़रायली नागरिकों ने  पलायन के लिए आवेदन दिया 

किर्यात शमोना की स्थिति अब केवल एक स्थानीय संकट नहीं रह गई है, बल्कि यह नेतन्याहू सरकार की नीतिगत विफलताओं का प्रतीक बनती जा रही है। एक तरफ़ वहाँ के हज़ारों लोग लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों के डर में जी रहे हैं, दूसरी तरफ़ सरकार का यह कहना कि “बजट नहीं है”, लोगों के गुस्से को और बढ़ा रहा है। यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि जो सरकार सैन्य अभियानों पर भारी खर्च कर सकती है, वह अपने ही नागरिकों की सुरक्षा और पुनर्वास के लिए संसाधन क्यों नहीं जुटा पा रही।

‘येदियौत अहारोनोत’ ने लिखा कि लगभग 11 हज़ार लोग, जो किर्यात शमोना में रह रहे हैं और जो हिज़्बुल्लाह के मिसाइल और ड्रोन हमलों की सीधी ज़द में हैं, उन्होंने सुरक्षित इलाकों में स्थानांतरण के लिए आवेदन किया है, ताकि लगातार बजने वाले सायरनों और तंग भूमिगत बंकरों में लंबी ज़िंदगी से छुटकारा पा सकें।

करीब 11 हज़ार लोगों द्वारा सुरक्षित इलाकों में जाने की मांग यह दिखाती है कि ज़मीनी हालात कितने गंभीर हैं। लेकिन आधे से ज़्यादा आवेदनों को ठुकरा देना इस बात का संकेत है कि सरकार ज़मीनी सच्चाई से ज़्यादा अपनी छवि को लेकर चिंतित है। 5 हज़ार से अधिक लोगों को युद्ध जैसे माहौल में रहने के लिए मजबूर करना किसी भी लोकतांत्रिक शासन के लिए गंभीर सवाल खड़े करता है।

दूसरी ओर, हिज़्बुल्लाह की लगातार कार्रवाइयों ने यह साबित कर दिया है कि वह केवल सीमित जवाबी कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि रणनीतिक दबाव बनाने में भी सक्षम है। उत्तरी क्षेत्रों में पैदा हुआ यह दबाव इज़रायल की सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर कर रहा है। यही कारण है कि सरकार नागरिकों के पलायन को भी रोकना चाहती है, ताकि यह स्वीकार न करना पड़े कि प्रतिरोधी ताक़तें (हिज्बुल्लाह) प्रभावी साबित हो रही हैं।

रिपोर्ट के एक अन्य हिस्से में कहा गया है: “नेतन्याहू सरकार किर्यात शमोना के निवासियों के पलायन के लिए फंड देने से इसलिए बच रही है, ताकि हिज़्बुल्लाह के लिए जीत की छवि न बन जाए।”

popular post

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने फ्रांस में छात्र प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ पुलिस कार्रवाई पर चिंता जताई

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने फ्रांस में छात्र प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ पुलिस कार्रवाई पर चिंता जताई एमनेस्टी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *